फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment of teachers in ys parmar university.

अध्यापकों की सीधी भर्ती, इस तारीख को होंगे इंटरव्यू

Tue, 31 May 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 31 May 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
recruitment of teachers in ys parmar university.
teacher - फोटो : अमर उजाला

डॉ. वाईएस परमार विश्वविद्यालय बागवानी व वानिकी कॉलेज नेरी जिला हमीरपुर में व्याख्यान के आधार पर अध्यापकों की सीधी भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू 8 जून को प्रात: 11 बजे आयोजित होगा।  इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सभी मूल दस्तावेजों के साथ डॉ. वाई एस परमार विश्वविद्यालय बागवानी व वानिकी कॉलेज नेरी जिला हमीरपुर में साक्षात्कार समिति के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं।

विज्ञापन


साक्षात्कार के लिए अलग से किसी प्रकार का कोई पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। साक्षात्कार के लिए आने वाले उम्मीदवार को किसी भी प्रकार का कोई टीए/डीए देय नहीं होगा। चयनित शिक्षकों को 1 घंटे के लेक्चर के लिए 600 रूपये जबकि पूरे दिन के लिए 1500 रूपये का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज में प्लांट बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी (कोशिका विज्ञान/कोशिका जननप्रकरण),
विज्ञापन


अंग्रेजी, बॉटनी/ प्लांट फिजियोलॉजी, प्लांट बॉयोकेमिस्ट्री, विस्तार शिक्षा/ समाजशास्त्र, खाद्य् विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी/पीएचटी, गणित, कृषि इंजीनियरिंग/थ वन इंजीनियरिंग, पर्यावरण विज्ञान / एग्रोमेट्रोलॉजी, रिमोट सेंसिंग, वानिकी (वन उत्पाद पेड़ सुधार-संवर्धन), फवलों का विज्ञान/बागवानी, कम्प्यूटर साईंस, फिजियोलोजिस्ट, वेजीटेबल साइंस विषयों के पद भरे जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों के लिए भी होंगे साक्षात्कार

recruitment of teachers in ys parmar university.
साक्षात्कार

प्लांट बायोटेक्नोलॉजी विषय के शिक्षक के लिए एमएससी (प्लांट बॉयोटेक्नोलॉजी), बॉटनी (कोशिका विज्ञान/कोशिका जननप्रकरण) विषय के शिक्षक के लिए एमएससी (कोशिका विज्ञान/ कोशिका जननप्रकरण में बॉटनी), अंग्रेजी विषय के शिक्षक के लिए एमए अंग्रेजी, बॉटनी/ प्लांट फिजियोलॉजी विषय के शिक्षक के लिए एमएससी बॉटनी/ प्लांट फिजियोलॉजी, प्लांट बॉयोकेमिस्ट्री विषय के

शिक्षक के लिए एमएससी (प्लांट बॉयोकेमिस्ट्री), विस्तार शिक्षा/ समाजशास्त्र विषय के शिक्षक के लिए एमएससी (विस्तार शिक्षा) एवं एमए समाजशास्त्र, खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी/पीएचटी विषय के शिक्षक के लिए पोस्ट हार्वेस्ट तकनीक में विशेषज्ञता के साथ एमएससी, गणित विषय के शिक्षक के लिए एमएससी तथा एमए गणित, कृषि इंजीनियरिंग/ वन इंजीनियरिंग विषय के शिक्षक के

लिए एमटेक (कृषि इंजीनियरिंग/वन इंजीनियरिंग), पर्यावरण विज्ञान / एग्रोमेट्रोलॉजी विषय के शिक्षक के लिए एमएससी/एमटेक (पर्यावरण विज्ञान, पर्यावरण प्रबंधन, पर्यावरण इंजीनियरिंग), रिमोट सेंसिंग विषय के शिक्षक के लिए मास्टर डिग्री (रिमोट सेंसिंग/ भू सूचना विज्ञान या समकक्ष विषय), वानिकी (वन उत्पाद पेड़ सुधार-संबर्धन) विषय के शिक्षक के लिए एमएससी वानिकी (वन

उत्पाद पेड़ सुधार-संबर्धन), फलों का विज्ञान/बागवानी विषय के शिक्षक के लिए एमएससी (बागवानी), कंप्यूटर साइंस विषय के शिक्षक के लिए एमटेक/एमएससी (कंप्यूटर साइंस/एमसीए), फिजियोलोजिस्ट विषय के शिक्षक के लिए एमएससी फिजियोलोजिस्ट,

वेजीटेबल साइंस विषय के शिक्षक के लिए एमएससी वेजीटेबल साइंस की योग्यता वाले उम्मीदवार जिन्होंने नेट/सेट का पेपर पास किया हो। वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उक्त सभी पदों के लिए अनिवार्य योग्यता के साथ संबंधित विषय में पीएचडी की उपाधि वांछनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed