{"_id":"56f2c7324f1c1be757f14d25","slug":"ranker-promotion-inspector-in-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंकर वरिष्ठता: पीएचक्यू के विरोध में दारोगा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
रैंकर वरिष्ठता: पीएचक्यू के विरोध में दारोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
66 रैंकर दारोगाओं को साल 1999 की वरिष्ठता देने का मामला उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के गले की फांस बन सकता है। इस फैसले के बाद यूपी में उसे लागू करने का दबाव बढ़ जाएगा। यूपी में करीब 1268 रैंकर दारोगा बताए जाते हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर, वरिष्ठता देने के खिलाफ लामबंद हुए दारोगाओं का कहना है कि मुख्यालय का फैसला न्यायोचित नहीं है। अपनी बात को साबित करने के लिए वह सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का भी हवाला देते हैं, जिसमें कहा गया है कि वरिष्ठता पिछली तारीख से लागू नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
रैंकर दारोगाओं को वरिष्ठता देने का मामला उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लंबे समय से विचाराधीन है। न्यायालय में मामला विचाराधीन रहा है।
न्यायालय जाने की तैयारी
तीन दिन पहले अचानक उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने 66 रैंकर दारोगाओं को वरिष्ठता प्रदान कर दी, जिससे सीधी भर्ती के दारोगाओं में आक्रोश फैल गया। इन रैंकर दारोगाओं में से अधिकतर उनके अधीनस्थ रहे हैं।
विज्ञापन
यह फैसला उस समय हुआ है, जब दारोगाओं को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिलने वाली है। अपने जूनियरों के सीनियर हो जाने से दारोगाओं में हलचल है। पुलिस मुख्यालय में प्रत्यावेदन कर विरोध जता चुके दारोगा अब न्यायालय जाने की तैयारी में हैं।