फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ranker got seniority on inspector.

रैंकर निकले आगे, दारोगाओं की उड़ी नींद

Tue, 22 Mar 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Mar 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
ranker got seniority on inspector.
पु‌लिस

रैंकर दारोगाओं की सोमवार को लाटरी खुल गई। पुलिस मुख्यालय ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उन्हें साल 1999 की वरिष्ठता प्रदान कर दी। इस फैसले से साल 2002 में सीधी परीक्षा में बने दारोगाओं की नींद उड़ गई, क्योंकि इंस्पेक्टर बनने की लाइन में वह पिछड़ गए हैं। दारोगा इस मामले को लेकर कानूनी राय-मशविरा ले रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड बनने से पहले साल 1999 में रैंकर परीक्षा की विज्ञप्ति जारी हुई थी। इसके लिए अभ्यर्थियों का फिजिकल तो हो गया, लेकिन रिट दायर होने के कारण परीक्षा लटक गई। अलग राज्य बनने के बाद साल 2006 में रैंकर परीक्षा हुई।
विज्ञापन


लड़ रहे थे कानूनी लड़ाई
साल 2007 में ट्रेनिंग लेकर वर्ष 2008 में यह दारोगा ड्यूटी पर आ गए। तब से रैंकर दारोगा वरिष्ठता पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। यूपी सरकार साल 2013 में रैंकर को साल 1999 की वरिष्ठता प्रदान कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस मुख्यालय ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए प्रदेश के रैंकर दारोगाओं को भी साल 1999 की वरिष्ठता दे दी। इससे प्रदेश के करीब 30 रैंकर दारोगाओं को लाभ मिलेगा। जल्द ही 100 के करीब दारोगाओं को प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाने की प्रक्रिया पूरी होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed