फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university, pu course fee, campus news, chandigarh news, hindi news, amar ujala news

पंजाब यूनिवर्सिटी के लाखों स्टूडेंट्स को बड़ा झटका, फीस बढ़ी

Fri, 04 Mar 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Mar 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
punjab university, pu course fee, campus news, chandigarh news, hindi news, amar ujala news
कैंपस, एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) एफिलिएटेड कालेजों में पढ़ रहे लाखों को स्टूडेंट्स के लिए बहुत बुरी खबर है। नए सेशन से फीस बढ़ गई है। 2016-17 सत्र से फीस में 5 फीसदी बढ़ोतरी को सिंडीकेट ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने पीयू एफिलिएटेड 188 कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सभी कक्षाओं की फीस में 500 से 1200 रुपये ट्यूशन और अन्य फंड में इजाफे के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया है। इस फैसले से करीब तीन लाख विद्यार्थी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


सिंडीकेट बैठक में 47 प्रस्ताव रखे गए, लेकिन करीब 15 प्रस्तावों को आगामी बैठक के लिए टाल दिया गया। सिंडीकेट की अगली बैठक 14 मार्च को होगी। पीयू सिंडीकेट ने 2016-17 के लिए 517.33 करोड़ के बजट को भी मंजूरी दे दी है। पीयू कुलपति ने सिंडीकेट में जानकारी दी कि एमएचआरडी द्वारा डिजाइन इनोवेशन सेंटर के लिए 10 करोड़ की ग्रांट जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण और बार्डर एरिया के लिए सीटें होंगी रिजर्व
करीब एक साल से पंजाब के ग्रामीण और बार्डर एरिया क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए सीटें रिजर्व करने पर आखिर सिंडीकेट ने मुहर लगा दी है। अब पीयू के साथ ही सभी एफिलिएटेड कालेजों में भी ग्रामीण और बार्डर एरिया विद्यार्थियों के लिए सीटें निर्धारित हो जाएंगी।


डा.एसएस सांगा के इस प्रस्ताव का सीनेटर डॉ.अजय रंगा और विरेंद्र गिल ने जोरदार तरीके से समर्थन किया था। रंगा ने कहा कि सिंडीकेट के इस फैसले से ग्रामीण बच्चों को भी अधिक कट ऑफ रहने वाले कोर्स में दाखिले का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed