{"_id":"56e1c5394f1c1b47478b456c","slug":"punjab-university-got-india-uk-advanced-training-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी को मिला इंडिया यूके एडवांस ट्रेनिंग प्रोग्राम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी को मिला इंडिया यूके एडवांस ट्रेनिंग प्रोग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Mar 2016 08:07 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी को देश भर से सिर्फ दो इंस्टीट्यूट को मिले खास प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। जानकारी अनुसार पीयू को इंडिया-यूके एडवांस ट्रेनिंग स्कूल प्रोग्राम शुरू करने के लिए चुना गया है। इस खास प्रोग्राम के तहत देश भर से सिर्फ दो इंस्टीट्यूट को चुना गया है। जिसमें पंजाब यूनिवर्सिटी और आईआईटी गांधीनगर का नाम शामिल है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार देश भर के नामी इंस्टीट्यूट्स ने न्यूटन भाभा प्रोजेक्ट के तहत प्रपोजल तैयार कर भेजा था। वीरवार को प्रोजेक्ट के लिए चुने गए इंस्टीट्यूट्स की लिस्ट जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार पीयू ने ‘स्किल डवलेपमेंट एंड ट्रेनिंग इन एडवांस वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट’ पर अपना प्रपोजल तैयार किया था।
विज्ञापन
इस खास प्रोजेक्ट के तहत पीयू टूटा विभाग के प्रोफेसर एसके मेहता की अगुवाई में यूके और चंडीगढ़ के 10 साइंटिस्ट मिलकर काम करेंगे। यूके की एक यूनिवर्सिटी के प्रो.एलेक्स इबाडोम भी प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
पांच साल के लिए करीब 50 मिलियन फंड से तैयार न्यूटन भाभा फंड को यूके और भारतीय सरकार फंडिंग करती हैं। प्रोजेक्ट हेड प्रो.एसके मेहता ने बताया कि प्रगतिशील देशों में पानी और सैनिटेशन की दिक्कतें सबसे अधिक हैं। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत इन समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर काम किया जाएगा।