फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university got 12th rank in nation's top university

देश की टॉप यूनिवर्सिटी में पंजाब यूनिवर्सिटी को मिली 12वीं रैंक

Tue, 05 Apr 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Apr 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
punjab university got 12th rank in nation's top university
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo

विश्व स्तर पर हुई रैंकिंग में कभी देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी रह चुकी पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) अब 12 वें स्थान पर खिसक गई है। एमएचआरडी की ओर से यह रैंकिंग जारी की गई है।  सोमवार को केंद्र सरकार (एमएचआरडी) द्वारा देशभर के रिसर्च इंस्टीट्यूट और यूनिवर्सिटी की रैकिंग घोषित कर दी है। यूनिवर्सिटी कैटेगरी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू को पहला स्थान दिया गया है।

विज्ञापन


आईसीटी महाराष्ट्र देश भर में दूसरे स्थान पर रहा। उधर, पंजाब यूनिवर्र्सिटी की ओर से जारी प्रेस नोट में पीयू को देशभर की यूनिवर्सिटी में 8वें स्थान पर बताया गया है।  गौरतलब है कि हायर एजुकेशन में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पहली बार केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय (एमएचआरडी) ने देशभर के सभी प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों (इंस्टीट्यूट, यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग कॉलेजों) का सर्वे कराया गया था। एमएचआरडी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को नई दिल्ली में रैंकिंग की घोषणा की।
विज्ञापन


नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की ओर से घोषित इंस्टीट्यूट और यूनिवर्सिटी की संयुक्त रैंकिंग में पीयू को 12वां स्थान हासिल हुआ है। पीयू ने विभिन्न मापदंडों पर कुल 76.02 अंक प्राप्त किए हैं। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) ने 86.45 स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। एनआईआरएफ की ओर से टॉप 100 यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट की रैंकिंग घोषित की गई है। अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को 16वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप 100 में पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी कपूरथला को 54वां और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब बठिंडा को ओवरऑल 65वां स्थान मिला है। हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने 24वां स्थान हासिल किया है।

पीयू को रिसर्च में 84.89 अंक: देशभर में 8वें स्थान पर रही पीयू को कुल 76.02 अंक मिले हैं। विभिन्न स्केल पर रैंकिंग तैयार की गई है। जानकारी के अनुसार परसेप्शन में पीयू को 97 अंक, आउटरीच इंडेक्स 76.32, ग्रेजुएशन आउटकम में 81.93, रिसर्च में 84.89, प्रोफेशनल प्रेक्टिस एंड कोलोब्रेटिव परफोर्मेंस के 56.18 अंक  मिले हैं। 

टॉप से नीचे आ रही पीयू: टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा 2016 वर्ल्ड रैंकिंग में पीयू को विश्व स्तर पर 363 और भारत में दूसरा स्थान दिया गया था। द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2015-16 में विश्व स्तर पर 501 से 600 के स्लैब में स्थान मिला और भारत में 10वां रैंक हासिल किया है। सेंटर फॉर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विश्व स्तर पर 491 और देश में चौथा स्थान मिला है। नेचर इलीट रिसर्च सेंटर्स ऑफ इंडिया में पीयू को देशभर में पहला स्थान दिया गया था। पीयू की रैंकिंग में लगातार गिरावट पर पीयू अधिकारियों का कहना है कि हर रैंकिंग करने वाले संस्थान के मापदंड अलग होते हैं।

पेक को मिली 38वीं रैंक: एमएचआरडी रैंकिंग में पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (पेक) को इंजीनिरिंग संस्थानों में देशभर में 38वीं रैंक दी गई है। उधर, पीयू के दो अन्य विभागों को भी अलग-अलग कैटेगरी में टॉप 100 में जगह दी गई है। पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज (यूआईपीएस) को फार्मास्युटिकल कैटेगरी में देशभर में दूसरा स्थान मिला है। पीयू के ही एक अन्य विभाग यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ  केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईसीईटी) को 100वां रैंक दिया गया है। 

हरियाणा ने मारी बाजी टॉप 100 में 5 यूनिवर्सिटी: एमएचआरडी की रैंकिंग में टॉप 100 में हरियाणा की पांच यूनिवर्सिटी शामिल हैं। हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी हिसार ने यूनिवर्सिटी में 15वां (ओवरऑल 24) एमडीयू रोहतक को 44वें, सोनीपत स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंटरपन्योरशिप एंड मैनेजमेंट निफ्टेम 50वें, पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज रोहतक 79वीं और गुड़गांव स्थित नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी को 82वीं रैंक मिली है।   
 
किस संस्थान को कौन सी रैंकिंग 
इंस्टीट्यूट का नाम                                स्कोर-------------रैंक
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू----------91.81----------1
इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी मुंबई-----87.58----------2
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली--------86.45--------3
यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद तेलंगाना--------------85.45---------4
तेजपुर यूनिवर्सिटी असम--------------------------84.31----------5
यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली (डीयू)--------------------83.19----------6
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी वाराणसी-----------------81.22----------7
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी तिरूवंतपुरम (केरल)----78.82----8
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड़ साइंस पिलानी (राजस्थान)------76.85------9
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (उत्तरप्रदेश)-----76.62-----10
विश्वभारती कोलकता (पश्चिम बंगाल)--------76.11------11
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़-------76.02-----12 
 
विनीत पूनिया, डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन पंजाब यूनिवर्सिटी के मुताबिक एमएचआरडी द्वारा जारी यूनिवर्सिटी रैंकिंग के लिए इंटरनेशनल रैंकिंग से अलग स्तर के पैरामीटर तय किए गए हैं। पीयू को देशभर में 8वां स्थान हासिल हुआ है। रिसर्च सहित अन्य क्षेत्रों में पीयू ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। 

 
प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर, कुलपति पंजाब यूनिवर्सिटी ने बताया कि मैं पीयू रैंकिंग में सहयोग के लिए फैकल्टी, नॉन टीचिंग और स्टूडेंट को बधाई देता हूं। सभी शैक्षणिक संस्थानों में कड़ा मुकाबला था। पीयू एजुकेशन और रिसर्च में और बेहतर करने का प्रयास करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed