फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university administration important instructions for class bunkers

स्टूडेंट्स के लिए पीयू ने जारी किया बड़ा फरमान, फॉलो करना जरूरी

Fri, 16 Sep 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Sep 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
punjab university administration important instructions for class bunkers
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी ने अपने लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ा फरमान जारी किया है, जिसे फॉलो करना बेहद जरूरी होगा। पीयू कैंपस में क्लास बंक करने वालों के लिए बुरी खबर...। अब स्टूडेंट्स की निर्धारित अटेंडेंस पूरी नहीं होने पर हर महीने रजिस्टर्ड पोस्ट (डाक) से अभिभावक को चिट्ठी भेजकर जानकारी दी जाएगी। भविष्य में इसे ईमेल और एसएमएस से सूचना भेजने का प्रपोजल भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


पीयू डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन ने इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए है। कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने अटेंडेंस के संबंध में यूजीसी द्वारा जारी किए गए निर्देशों पर अमल करने के लिए वीरवार दोपहर बाद विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की है। इसमें उन्होंने विभागाध्यक्षों को हर महीने अटेंडेंस का रिकार्ड अपडेट करने के निर्देश दिए। 50 फीसदी से कम अटेंडेंस पर विभाग तुरंत स्टूडेंट्स के पेरेंट्स को रजिस्टर्ड पोस्ट से जानकारी भेजेगा।
विज्ञापन


नियमों के तहत स्टूडेंट्स को परीक्षा देने के लिए कम से कम 75 फीसदी अटेंडेंस पूरी करनी अनिवार्य है। गौरतलब है कि साल भर क्लास बंक करने वाले स्टूडेंट परीक्षा में बैठने के लिए फर्जी तरीके से मेडिकल और अन्य तरीकों से अटेंडेंस पूरी करने के लिए तिकड़म करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने की 5 तारीख को अटेंडेंस होगी अपडेट

punjab university administration important instructions for class bunkers
28 जुलाई को लगेगी पहली मेरिट लिस्ट, शुरू होगी दाखिले की दौड़ - फोटो : amar ujala
पीयू प्रशासन ने अटेंडेंस को लेकर नई गाइडलाइंस तैयार की है। हर महीने की 5 तारीख को सभी टीचर्स को स्टूडेंट्स की अटेंडेंस रिकार्ड विभागाध्यक्ष को जमा करना होगा। 15 तारीख तक अटेंडेंस विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। साथ ही सभी विभागों को अटेंडेंस की कापी डीयूआई दफ्तर भेजनी होगी।

सभी विभागों में स्टूडेंट्स के अटेंडेंस सिस्टम को ठीक करने के लिए यह फैसला लिया गया है। अटेंडेंस कम होने पर अब अभिभावकों को हर महीने चिट्ठी भेजी जाएगी। अटेंडेंस का पूरा रिकार्ड हर महीने अपडेट होगा।
- प्रो. दिनेश कुमार, डीयूआई, पंजाब यूनिवर्सिटी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed