फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab school education board result, 12th result, exam result, punjab board result, punjab, campus

पंजाब बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट इसी हफ्ते, तारीख तय

Wed, 11 May 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 May 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
punjab school education board result, 12th result, exam result, punjab board result, punjab, campus
63 पद भरने के लिए लिखित परीक्षा 17 जनवरी को हुई थी।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट इसी हफ्ते आ जाएगा। इसकी तारीख तय हो गई है। बोर्ड ने इस बार समय से पहले रिजल्ट घोषित करने को पूरा जोर लगा दिया है। इस हफ्ते केअंत तक नतीजा घोषित किए जाने की संभावना है। इस साल बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में करीब तीन लाख स्टूडेंट्स बैठे थे, जिनमें चारों स्ट्रीम के विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित समय में पूरा कर लिया गया था।
विज्ञापन


सामूहिक नकल व अन्य कारणों के चलते कुछ सेंटरों पर एग्जाम रद्द कर दिया गया था। उन केंद्रों पर भी बोर्ड ने दोबारा परीक्षा करवा ली है। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच टेबल मार्किंग के जरिए करवा ली गई है। जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने सारा डाटा रिजल्ट बनाने के लिए भेज दिया है। जल्द ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड अधिकारियों ने अपने तौर पर बारहवीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित करने की तैयारी की है। हालांकि, मंगलवार को होने वाली बोर्ड अधिकारियों की अहम बैठक में इस पर फैसला होगा।
विज्ञापन


पहले बोर्ड ने 15 मई की डेडलाइन रखी थी। बोर्ड ने विद्यार्थियों को रिजल्ट संबंधी जानकारी ई-मेल और एसएमएस से भेजने का भी इंतजाम किया है, जिसके लिए बोर्ड की ओर से कोई अतिरिक्त फीस नहीं वसूल की जाएगी। बस विद्यार्थियों को पहले अपना रोल नंबर रजिस्टर्ड करवाना होगा, जिसकेलिए उन्हें बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट वाले कॉलम पर क्लिक करना होगा और सारा ब्यौरा भरना होगा। जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, बोर्ड उन्हें ई-मेल और एसएमएस केजरिए जानकारी भेज देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed