{"_id":"57441f074f1c1bae70691113","slug":"punjab-school-education-board-announced-10th-class-exam-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट जारी, सिमरनदीप फर्स्ट, सिमरनप्रीत सेकेंड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट जारी, सिमरनदीप फर्स्ट, सिमरनप्रीत सेकेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 May 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
सफलता मिलने पर खुशी मनाते छात्र-छात्राएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट में एक बार फिर बेटियां टॉप पर रही हैं। तरनतारन जिले के बीजीएसयूएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खंडूर साहिब की सिमरनदीप कौर ने 644(99.08) प्रतिशत लेकर पूरे राज्य में टॉप किया है। जबकि प्रभाकर सीनियर सेकें डरी स्कूल भल्ला कॉलोनी छेहरटा अमृतसर की सिमरनप्रीत कौर 643 (98.92 )अंकों के साथ दूसरे व लुधियाना के शिवालिक मॉडल स्कूल जगराओ के आदर्श मल्होत्रा 642 (98.77) फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बोर्ड की
चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने मंगलवार को बोर्ड परिसर में रिजल्ट घोषित किया। उन्होंने बताया कि इस बार बोर्ड का रिजल्ट 72.35 प्रतिशत रहा है। जो कि गत वर्ष सौ फीसदी अधिक है। वहीं, लड़कियों का रिजल्ट लड़कों की तुलना में अधिक रहा है। जबकि 121 मेरिट के साथ लुधियाना टॉप पर रहा है। बोर्ड की चेयरपर्सन ने बताया कि इस बार भी अकादमिक व स्पोट्र्स की अलग-अलग मेरिट सूची बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा में लड़कियों की पास प्रतिशत 78.30 फीसदी रही। जबकि लड़कों की पास प्रतिशत 67.43 पर रही है। बोर्ड के एफिलिएटेड स्कूल का रिजल्ट 82.76 फीसदी रहा है। जो कि सबसे अधिक है। बोर्ड ने साफ किया है कि वेबसाइट पर दिखाई देने वाला रिजल्ट विद्यार्थियों की तुरंत जानकारी के लिए है। अगर इसमें किसी भी प्रकार की कोई कमी होगी तो उसके लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देख पाएंगे।
विज्ञापन
स्पोटर्स कैटेगरी में लुधियाना ने बनाया रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स कैटेगरी के रिजल्ट में लुधियाना जिले के विद्यार्थियों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बीसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल एचएस 150 जमालपुरी कॉलोनी फोकल प्वाइंट की लुधियाना की दो छात्रों ने 650/650 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। इनमें पुषपिंदर कौर और तनीषा शर्मा शामिल है। जबकि तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना की दमनप्रीत कौर 99.85 फीसदी अंकों के साथ दूसरे पर उक्त स्कूल के महकजोत सिंह ने 648 अंक लेकर पूरे राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है।