{"_id":"5735c3894f1c1bfa55919975","slug":"punjab-school-education-board-12th-result-topper-komal-rani-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना ट्यूशन के 12वीं में टॉप 2 में रही अकाउंटेंट की बेटी कोमल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बिना ट्यूशन के 12वीं में टॉप 2 में रही अकाउंटेंट की बेटी कोमल
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 14 May 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
पंजाब बोर्ड में 12वीं की सेकेंड टॉपर कोमल रानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना ट्यूशन के सेल्फ स्टडी की और पंजाब बोर्ड के 12वीं क्लास के रिजल्ट में पूरे पंजाब में दूसरे नंबर पर रही कोमल। पटियाला के सरकारी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइन की छात्रा कोमल रानी ने 450 अंकों में से 447 अंक लेकर 99.33 प्रतिशत के साथ पंजाब में दूसरा स्थान हासिल किया है।
इस सफलता के मौके पर अमर उजाला से बातचीत में कोमल रानी ने कहा कि वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती है। यह उसका व उसके माता-पिता का सपना है, जिसे वह कड़ी मेहनत व लगन से जरूर पूरा करेगी।
कोमल ने बताया कि वह रोजाना आठ घंटे पढ़ती थी। वह स्कूल में जो पढ़कर जाती थी, उसे रोज के रोज ही याद कर लेती थी। उसने कभी ट्यूशन नहीं ली। सेल्फ स्टडी पर ज्यादा जोर दिया। मां रेणु रानी जो हाउस वाइफ हैं और पिता सतीश कुमार अकाउंटेंट हैं, दोनों ने उसे पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
यह नहीं कि वह हर समय पढ़ती ही रहती थी। पढ़ाई में पूरा मन लगे, इसके लिए वह टीवी देखकर या फिर हल्का-फुल्का संगीत सुनकर खुद का मनोरंजन भी करती थी। थापर यूनिवर्सिटी में बीटेक कर रहे भाई ने भी पढ़ाई में सहयोग किया। बाकी स्कूल के टीचरों का तो पूरा साथ रहा ही। अपने स्कूल की छात्रा कोमल की इस सफलता पर प्रिंसिपल किरणजीत कौर और लेक्चरर राम लाल ने खुशी जताई है।