फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab school education board 12th class result topper simranjit kaur interview

पिता ड्राइवर, मां आंगनवाड़ी में और बेटी 12वीं के टॉप 5 में

Sat, 14 May 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम(संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम(संगरूर) Updated Sat, 14 May 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
punjab school education board 12th class result topper simranjit kaur interview
पंजाब बोर्ड में 12वीं की टॉपर सिमरनजीत कौर - फोटो : अमर उजाला
पिता ड्राइवर तो मां आंगनवाड़ी वर्कर और बेटी ने शतरंज की नेशनल प्लेयर होने के साथ-साथ 12वीं में टॉप कर नाम रोशन किया। संसाधनों की कमी के बावजूद सिमरनजीत ने बारहवीं (नॉन मेडिकल) में पंजाब में पांचवां और जिले में पहला स्थान हासिल करके मिसाल कायम कर दी है।
विज्ञापन


शहीद ऊधम सिंह सरकारी कन्या सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सिमरनजीत कौर ने साबित कर दिया है कि मेहनत के बलबूते किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। शिक्षा के अलावा सिमरनजीत कौर, शतरंज की भी राष्ट्रीय खिलाड़ी है। इस साल उसने चेस के राज्यस्तरीय मुकाबले में सिल्वर मेडल जीता है।
विज्ञापन


पंजाब में पांचवां स्थान हासिल करने की सूचना मिलते ही सिमरनजीत व उसकी मां करमजीत कौर तथा पिता अवतार सिंह खुशी से झूम उठे। गर्ल्स स्कूल में पहुंची सिमरनजीत स्कूल में स्थापित ‘स्कूल दे चमकदे सितारे’ बोर्ड को निहारती दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में सिमरन ने कहा कि उसकी तमन्ना दी थी कि वह भी अपना नाम इस बोर्ड पर दर्ज करवाए और इसमें वह सफल रही। सिमरन का लक्ष्य है कि वह पीएचडी करके छात्राओं को शिक्षित करे। प्रिंसिपल निर्मल गर्ग ने कहा कि स्कूल की यह छात्रा सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed