फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU will send CAS promotions Review report to UGC in two week

PU: यूजीसी को दो हफ्ते में भेजी जाएगी CAS प्रमोशन की रिव्यू रिपोर्ट

Fri, 29 Apr 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
PU will send CAS promotions Review report to UGC in two week
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo

पीयू प्रशासन की ओर से कैरियर एडवांसमेंट स्कीम(कैश) के तहत प्रमोशन को लेकर यूजीसी की चिट्ठी का जवाब दो हफ्ते में भेज दिया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक 2013-14 में प्रोफेसरों की प्रमोशन को लेकर यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की चिट्ठी का जवाब दो हफ्ते में भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन


वीरवार डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन(डीयूआई) की अध्यक्षता में इस मामले को लेकर पीयू में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पूटा प्रेसिडेंट सहित कई अन्य वरिष्ठ प्रोफेसर और अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में पूरे मामले को लेकर पीयू के रूख को स्पष्ट करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


पूटा प्रधान ने भी इस मामले में पीयू को तुरंत यूजीसी को चिट्ठी लिखने के लिए कहा गया। डीयूआई ने कमेटी मेंबर को आश्वासन दिया कि दो हफ्ते के भीतर यूजीसी को नोटिस का जवाब भेज दिया जाएगा। यूजीसी ने कैश प्रमोशन गलत तरीके से होने की बात कही थी, साथ ही सभी प्रमोशन को रिव्यू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यूजीसी ने ऐसा नहीं करने पर भविष्य में यूजीसी को मिलने वाली ग्रांट भी रोकने की धमकी दी है। पीयू रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्डा को इस संबंध में 18 अप्रैल को अंडर सेक्रेटरी से चिट्ठी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed