{"_id":"570d26a24f1c1bec084a6ad7","slug":"pu-online-application-invited-for-llb-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"PU: एलएलबी दाखिले के लिए 25 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
PU: एलएलबी दाखिले के लिए 25 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन
- फोटो : demo pics
पीयू स्थित डिपार्टमेंट ऑफ लॉ (तीन वर्षीय) ने दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। पीयू प्रवक्ता विनीत पुनिया के अनुसार एलएलबी में दाखिले के लिए 25 मई 2016 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। स्टूडेंट पीयू वेबसाइट http://pglaw.puchd.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एलएलबी की 202 सीटों पर सुबह और शाम के सत्र में दाखिला दिया जाएगा। पीयू के मुक्तसर स्थित रीजनल सेंटर में 58 सीटें, लुधियाना सेंटर में 72 और होशियारपुर रीजनल सेंटर की 60 सीटों पर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
लॉ एंट्रेंस टेस्ट 19 जून को होगा। विद्यार्थियों को 30 मई तक फोटोग्राफ, स्गिनेचर और अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। 27 मई तक एसबीआई ब्रांच में फीस जमा करनी होगी। 10 जून को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन