{"_id":"571e7af94f1c1b0d75a91d83","slug":"pu-llb-course-fees-will-be-increase-discussed-in-syndicate-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"PU: एलएलबी कोर्स की फीस बढ़ाने की तैयारी, सिंडीकेट बैठक में चर्चा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
PU: एलएलबी कोर्स की फीस बढ़ाने की तैयारी, सिंडीकेट बैठक में चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) से एलएलबी करने वाले विद्यार्थियों की अगले सेमेस्टर से फीस बढ़ सकती है। इस मामले पर एक मई को होने वाली सिंडीकेट बैठक में फैसला होगा। सिंडीकेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। इसमें 69 प्रस्ताव रखे जाएंगे।
विज्ञापन
सिंडीकेट में डिपार्टमेंट ऑफ ईवनिंग विभाग के रिटायर्ड प्रोफेसर वीके चोपड़ा को एक्सटेंशन दिए जाने के मामले पर भी बहस होने की उम्मीद है। बैठक में सितंबर-2016 में नई सीनेट के लिए होने वाले चुनावों में एससी-एसटी कोटे के तहत सीट रिजर्व करने का मामला भी रखा जाएगा। बैठक में यूजीसी के द्वारा 2013-14 के बीच कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रमोशन दिए जाने को लेकर भेजी गई चिट्ठी पर भी चर्चा होगी। सिंडीकेट में पीयू एफिलिएटेड कालेजों में प्रिंसिपल की नियुक्ति के नए नियमों को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
सिंडीकेट बैठक में डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन (डीयूआई) की नियुक्ति को लेकर तैयार प्रोफेसर की नई वरिष्ठता सूची भी पेश हो सकती है। पिछली सीनेट में भी डीयूआई की नियुक्ति को लेकर काफी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
ये प्रस्ताव भी रखे जाएंगे सिंडीकेट में
- पीयू एसी जोशी लाइब्रेरी के लिए लाइब्रेरियन के नए टैम्पलेट को मंजूरी।
- पीयू के विभिन्न विभागों में अतिरिक्त सीटों को मंजूरी।
- डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स के सीनियर टेक्नीशियन पर यौन उत्पीड़न के मामले की रिपोर्ट।
- कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम को मंजूरी।
- रिसर्च स्कॉलर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वाइवा की मंजूरी।
- पीयू और यूसोल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने का प्रस्ताव।
- पीयू में डिपार्टमेंट ऑफ योग शुरू करने का प्रस्ताव।