{"_id":"574856504f1c1ba5256908e9","slug":"pu-invites-application-for-phd-and-mphil-entrance-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू ने पीएचडी और एमफिल एंट्रेंस टेस्ट के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू ने पीएचडी और एमफिल एंट्रेंस टेस्ट के लिए मांगे आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 28 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस
- फोटो : file photo
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने विभिन्न आर्ट्स, लैंग्वेज, बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स, डिजाइन एंड आर्ट्स, एजुकेशनल, इंजीनियरिंग और लॉ संकायों से पीएचडी और एमफिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों से एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन मांगे हैं। पीयू प्रवक्ता विनीत पुनिया के अनुसार पीयू प्रशासन 24 जुलाई को पीएचडी और एमफिल एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करेगा।
विज्ञापन
इसके लिए पीयू वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख चार जुलाई है। सात जुलाई तक एसबीआई बैंक में फीस जमा करनी होगी। 10 जुलाई तक फोटोग्राफ, सिग्नेचर और अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। आवेदन करने वालों को 16 जुलाई को ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार एंट्रेंस टेस्ट क्लीयर करने के बाद पीएचडी और एमफिल में एंट्रेंस के लिए विद्यार्थियों को विभागीय स्तर पर इंटरव्यू देना होगा। पीयू ने पीएचडी और एमफिल कोर्स में एनरोलमेंट के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। जानकारी के अनुसार इंटरव्यू में कैंडीडेट से रिसर्च एरिया के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। पीएचडी-एमफिल एंट्रेंस टेस्ट यूजीसी नेट पैटर्न के तहत होगा।
विज्ञापन