फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU invites application for PHd and MPHil entrance examination

पीयू ने पीएचडी और एमफिल एंट्रेंस टेस्ट के लिए मांगे आवेदन

Sat, 28 May 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
PU invites application for PHd and MPHil entrance examination
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने विभिन्न आर्ट्स, लैंग्वेज, बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स, डिजाइन एंड आर्ट्स, एजुकेशनल, इंजीनियरिंग और लॉ संकायों से पीएचडी और एमफिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों से एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन मांगे हैं। पीयू प्रवक्ता विनीत पुनिया के अनुसार पीयू प्रशासन 24 जुलाई को पीएचडी और एमफिल एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करेगा।

विज्ञापन


इसके लिए पीयू वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख चार जुलाई है। सात जुलाई तक एसबीआई बैंक में फीस जमा करनी होगी। 10 जुलाई तक फोटोग्राफ, सिग्नेचर और अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। आवेदन करने वालों को 16 जुलाई को ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार एंट्रेंस टेस्ट क्लीयर करने के बाद पीएचडी और एमफिल में एंट्रेंस के लिए विद्यार्थियों को विभागीय स्तर पर इंटरव्यू देना होगा। पीयू ने पीएचडी और एमफिल कोर्स में एनरोलमेंट के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। जानकारी के अनुसार इंटरव्यू में कैंडीडेट से रिसर्च एरिया के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। पीएचडी-एमफिल एंट्रेंस टेस्ट यूजीसी नेट पैटर्न के तहत होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed