{"_id":"573a13e74f1c1bf10dac724c","slug":"pu-demand-for-application-of-engineering-degree-course","type":"story","status":"publish","title_hn":" पीयू से इंजीनियरिंग डिग्री हासिल करना चाहते हैं तो करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू से इंजीनियरिंग डिग्री हासिल करना चाहते हैं तो करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस
- फोटो : file photo
पंजाब यूनिवर्सिटी ने एसएसजी रीजनल सेंटर पीयू और चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी)-26 में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के सेकेंड ईयर में लेट एडमिशन के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
पीयू के प्रवक्ता विनीत पुनिया ने बताया कि सीसीईटी में 24 सीटें और एसएसजी रीजनल सेंटर में 33 सीटें खाली पड़ी हैं। एडमिशन 10 जुलाई को होने वाले एंट्रेस टेस्ट के रिजल्ट के आधार पर होगा। पीयू की वेबसाइट पर प्रोस्पेक्ट्स और आवेदन फार्म उपलब्ध है। बैंक चालान जेनरेट करने की अंतिम तिथि 21 जून रहेगी।
विज्ञापन