{"_id":"570fe5f24f1c1b613d4a6c5a","slug":"pu-bds-course-in-dental-college-derecognized-for-next-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू: डेंटल कालेज में अगले सत्र के लिए MDS कोर्स की मान्यता रद्द","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू: डेंटल कालेज में अगले सत्र के लिए MDS कोर्स की मान्यता रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डा.हरवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हास्पिटल( पीयू डेंटल कालेज) में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी के कोर्स की 2016-17 के लिए मान्यता रद्द कर दी है। इस फैसले से अगले सत्र में एमडीएस के पांच स्पेशलाइज कोर्स में 14 सीटों पर दाखिले को लेकर सवालिया निशान लग गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीयू डेंटल कालेज ने अगले सत्र से डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) के पास एमडीएस की तीन और सीटों पर दाखिले की अनुमति मांगी थी। डीएसआई की इंस्पेक्शन टीम ने इंस्टीट्यूट में स्थायी प्रिंसिपल नहीं होने की रिपोर्ट जमा कर दी। इस मामले के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने एमडीएस कोर्स की मान्यता अगले सत्र के लिए रद्द कर दी।
विज्ञापन
उधर, इस मामले में पीयू प्रशासन ने मंत्रालय के पास अपना पक्ष रखने की कोशिश की है। पीयू अधिकारियों के अनुसार डेंटल कालेज में प्रिँसिपल पद नियमों के तहत रोटेशन सिस्टम से तीन साल के लिए होता है। इस मामले में पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने स्वास्थ्य मंत्री ने नड्डा से भी चर्चा की है। मामले का जल्द समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन