{"_id":"570943bd4f1c1bb12ac8110d","slug":"pu-administration-strict-on-firing-in-campus-decision-for-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड के बाद पीयू प्रशासन सख्त, सुरक्षा के उठाए कदम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गोलीकांड के बाद पीयू प्रशासन सख्त, सुरक्षा के उठाए कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में शुक्रवार को छात्र संगठनों के बीच गोलीबारी की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर पीयू प्रशासन की नींद खुली है। शनिवार को छुट्टी के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था की रिव्यू के लिए आला अधिकारियों की अहम बैठक हुई । बैठक में कई कड़े फैसलों पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
पीयू रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर डॉ.जितेंद्र ग्रोवर, डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप सिंह प्रमुख रूप से शामिल हुए। बैठक में भविष्य में किसी भी छात्र संगठन द्वारा पैनल घोषित करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
अब कोई भी छात्र संगठन पीयू या कालेजों के पैनल की घोषणा स्टूडेंट सेंटर में नहीं कर सकेंगे। पीयू के विभागों (एकेडमिक एरिया) में अब आउटसाइडर की एंट्री पूरी तरह बंद की जाएगी। पीयू के तीनों गेट पर बिना आईकार्ड किसी भी आउटसाइडर्स को एंट्री नहीं करने दी जाएगा।
विज्ञापन
दोनों स्टूडेंट्स यूनियन पर होगी सख्त कार्रवाई
गोलीकांड में शामिल पुसू और सोई दोनों छात्र संगठन के नेताओं पर पीयू प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। सूत्रों के अनुसार मीटिंग में इस घटना में शामिल विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी प्रशासन रेस्टिकेट करने पर विचार कर रहा है। लेकिन इसका फैसला पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद ही किया जाएगी। मामले में पुसू के छात्र नेताओं पर कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है।
फिर सीसीटीवी कैमरों ने दिया धोखा
पीयू में तो वैसे हर हॉस्टल में और मुख्य तीन गेटों पर सीसीटीवी कैमरे कई साल से लगे हुए हैं। लेकिन कैंपस में वारदात होने पर ये कैमरे पूरी तरह धोखा दे जाते हैं। पीयू चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने खुद माना कि शुक्रवार को भी 5 में से तीन कैमरे बंद पड़े थे। उन्होंने बताया कि पीयू कर्मचारी विभागों की बिजली बंद करके चले गए, जिससे कैमरे भी बंद हो गए।
गोली चलाने वाले इसी का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पीयू प्रशासन ने अगले महीने तक हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाने का प्रपोजल तैयार करने का फैसला किया है। उन्हें कैंपस के सेंसिटिव जोन में लगाया जाएगा। अधिकारियों की बैठक में सिक्योरिटी कर्मचारियों की कमी पूरा करने के लिए जल्द 60 सिक्योरिटी गार्ड भर्ती किए जाएंगे।
डॉ. जितेंद्र ग्रोवर, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पंजाब यूनिवर्सिटी ने बताया कि शुक्रवार की घटना के बाद पीयू प्रशासन सुरक्षा को लेकर नए सिरे से मंथन कर रहा है। शनिवार को अधिकारियों की मीटिंग में कई कड़े कदम उठा जाने पर विचार हुआ है। पीयू कैंपस में संगठनों द्वारा पैनल घोषित करने और स्टूडेंट सेंटर पर आउटसाइडर्स पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। एकेडमिक क्षेत्र में बाहरी विद्यार्थियों की एंट्री पूरी तरह बैन की जाएगी।