{"_id":"5741f7984f1c1bb615690c95","slug":"pseb-will-be-announced-class-10th-result-on-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 10वीं के रिजल्ट की घोषणा 24 को, तैयारी पूरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब में 10वीं के रिजल्ट की घोषणा 24 को, तैयारी पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 May 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का दसवीं का नतीजा 24 मई को घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। इससे पहले बोर्ड ने बारहवीं का रिजल्ट भी निर्धारित समय में घोषित किया था। बोर्ड के वाइस चेयरपर्सन सुरेश टंडन ने इसकी पुष्टि की है। बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में इस बार करीब तीन लाख स्टूडेंट्स अपियर हुए थे। बोर्ड दो कैटेगरी में रिजल्ट घोषित करेगा। अकादमिक के अलावा स्पोर्ट्स कैटेगरी का रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा। 24 को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
25 मई को स्टूडेंट्स वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे। वहीं करीब दस दिन बाद बोर्ड स्कूलों को रिजल्ट भेजेगा। बोर्ड ने विद्यार्थियों को रिजल्ट की जानकारी ई-मेल और एसएमएस से देना का भी इंतजाम किया है। जिसकेलिए विद्यार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
विज्ञापन
होम पेज पर रिजल्ट का कॉलम होगा। वहां अपना सारा ब्यौरा भरने के बाद रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। इसके लिए कोई फीस वसूल नहीं की जाएगी। बोर्ड ने इस बार रिजल्ट जल्द घोषित करने केलिए पूरा जोर लगाया था। जिन सेंटरों की परीक्षा नकल के कारण रद्द हुई थी, वहां परीक्षा जल्द कराई गई। उसके बाद टेबल मार्किंग का काम भी जल्द निपटाया गया था।
विज्ञापन