{"_id":"573bfff64f1c1b266dac765d","slug":"protest-in-doon-university-at-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून विवि में तेज हुआ छात्रों का आंदोलन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दून विवि में तेज हुआ छात्रों का आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 18 May 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
दून विवि में छात्रों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून विश्वविद्यालय में छात्रों को किसी भी तरह के आंदोलन करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। जिसके विरोध में छात्रों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्रों ने प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग है कि तत्काल इस पाबंदी को हटाया जाए। जब तक पाबंदी नहीं हटाई जाती इनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
दून विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र किसी भी तरह के आंदोलन हंगामा, प्रदर्शन, भूख हड़ताल, तालाबंदी आदि करने पर पाबंदी लगा दी गई है। इसकी जानकारी छात्रों को हाल ही में शुरू हुई विवि की दाखिला प्रक्रिया के प्रॉस्पेक्टस से उजागर हुई। जिसमें इस तरह के आंदोलन करने पर अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखते हुए विवि से बाहर निकालने सहित कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विवि पर आवाज दबाने का आरोप
छात्रों ने इसके विरोध में सोमवार को कुल सचिव का घेराव करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि अपनी समस्याओं और विवि प्रशासन के गलत फैसलों पर विरोध जताना उनका बुनियादी और संवैधानिक अधिकार है, जो कि विवि प्रशासन छात्रों के अधिकार व आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। जिसका छात्र विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
छात्र इन पाबंदी को हटाए जाने की मांग को लेकर कुलपति से मुलाकात की कोशिश की। मगर कुलपति प्रोफेसर वीके जैन विवि में नहीं थे। जिसके कारण छात्रों की मुलाकात न हो सकी।
छात्रों में इस बात की भी नाराजगी है कि एक ओर विवि समेस्टर की परीक्षा पास है जिसे छोड़कर छात्र आंदोलन कर रहे हैं वही दूसरी ओर विवि के पास छात्रों से मिलने तक का समय नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में दर्जनों छात्र एवं छात्राएं शामिल रहीं।