{"_id":"56dd9f444f1c1b55198b4568","slug":"program-in-pu-on-honour-of-girls-in-international-women-s-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्राओं के सम्मान में कटेगा केक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्राओं के सम्मान में कटेगा केक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की एसी जोशी लाइब्रेरी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को लाइब्रेरी में छात्राओं के सम्मान में 25 किलो का केक काटा जाएगा। एसी जोशी लाइब्रेरी के चीफ लाइब्रेरियन डॉ. राजकुमार ने बताया कि महिला दिवस पर लाइब्रेरी में रूटीन में आने वाली छात्राओं के लिए स्पेशल केक काटा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया लाइब्रेरी में महिलाओं पर आधारित किताबों की बुक एग्जीबिशन भी आयोजित की जाएगी। एग्जीबिशन 8 और 9 मार्च को जारी रहेगी। केक कटिंग के बाद लाइब्रेरी में छात्राओं और महिलाओं के लिए मेडिटेशन कैंप भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू (वुमन) प्रो. नंदिता सिंह मुख्य अतिथि होंगी।
विज्ञापन