{"_id":"56eddce44f1c1b4c5f8b570a","slug":"prof-pramod-kumar-the-new-registrar-of-jnu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में प्रो. प्रमोद कुमार नए रजिस्ट्रार नियुक्त","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयू में प्रो. प्रमोद कुमार नए रजिस्ट्रार नियुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 20 Mar 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
JNU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रो. प्रमोद कुमार नए रजिस्ट्रार नियुक्त किए गए हैं। प्रो. प्रमोद को प्रो. भूपिंदर जुत्सी की जगह रजिस्ट्रार बनाया गया है। हालांकि प्रो. जुत्सी का कार्यकाल 31 मार्च तक था लेकिन, सूत्रों के अनुसार कैंपस में आतंकी अफजल गुरू पर आयोजित कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में पुलिस का सहयोग करने के कारण उन्हें छात्रों और शिक्षकों विरोध झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कैंपस में प्रो. प्रमोद कुमार ने पदभार संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति दो दिन पहले ही हो गयी थी। हालांकि विश्वविद्यालय ने अब तक इसकी अधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। बता दें कि नौ फरवरी को हुए देश विरोधी आयोजन की अनुमति रजिस्ट्रार ने ही रद्द की थी। इसके अलावा इस मामले में पुलिस को कैंपस में छापेमारी और कार्रवाई के लिए मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
इसके कारण छात्रसंघ के वामपंथी पदाधिकारी, छात्र और शिक्षक यूनियन पूर्व रजिस्ट्रार भूपिंदर जुत्सी को पद से हटाने की मांग कर रहे थे। छात्रों व शिक्षकों ने जुत्सी के विरोध में कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था। छात्रों ने विरोध में रजिस्ट्रार के किसी भी नोटिस का जवाब देना बंद कर दिया था। छात्रों का तर्क था कि वे प्रो. जुत्सी को विवि का रजिस्ट्रार नहीं मानते हैं।
विज्ञापन
हालांकि जुत्सी का कार्यकाल 31 मार्च तक था। जेएनयू में कुलपति के कार्यकाल के तहत रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर, चीफ प्रॉक्टर समेत रिएक्टर का कार्यकाल होता है। पूर्व कुलपति प्रो. एसके सोपोरी के सेवानिवृत्त होने के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासनिक पद पर तैनात अधिकारियों का कार्यकाल भी जनवरी 2016 में समाप्त हो रहा था लेकिन नए कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने उन्हें मार्च तक सेवाएं देने का आह्वान किया था, ताकि उक्त पदों पर नई टीम का चयन किया जा सके।