{"_id":"5724f4744f1c1b3969a9236c","slug":"private-school-scam-private-school-estate-office-land-allotment-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ एस्टेट ऑफिस भी करेगा कार्रवाई ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ एस्टेट ऑफिस भी करेगा कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sun, 01 May 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
एडमिशन घोटाला
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के स्कूलों में मनमाने ढंग से बुकशॉप खोलने और अभिभावकों को लूटने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ जल्द ही एस्टेट ऑफिस भी शिकंजा कसेगा। शुक्रवार को शहर के 10 प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वाराछापामारी में लैंड अलॉमेंट के मिसयूज के मामले सामने आए हैँ।
शिक्षा विभाग जांच कमेटियों द्वारा सौंपी गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कई स्कूलों को दोषी मान रहा है। यूटी प्रशासन अब एस्टेट ऑफिस को स्कूल कैंपस में बुकशॉप खोलकर महंगी किताबें और ड्रेस बेचने वाले स्कूलों पर कार्रवाई करने के लिए चिट्ठी भेजेगा। बुकशॉप चलाने वाले प्राइवेट स्कूलों पर एस्टेट ऑफिस द्वारा भारी जुर्माना लगना तय माना जा रहा है।
जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर प्राइवेट स्कूलों के लैंड अलॉटमेंट को रद्द कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारी सभी प्राइवेट स्कूलों की लैंड अलॉटमेंट नियमों की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
छुट्टी में रिपोर्ट तैयार करने में जुटे अधिकारी
प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों के रोष के बाद शिक्षा विभाग ने कुछ कार्रवाई करनी शुरू की है। शनिवार को डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन और डिप्टी डायरेक्टर स्कूल छुट्टी के बावजूद कई घंटे तक दफ्तर में बैठकर प्राइवेट स्कूलों के मामले में रिपोर्ट तैयार करते रहे। सूत्रों के अनुसार सभी स्कूलों की जांच रिपोर्ट तैयार करने में अभी समय लग सकता है। शिक्षा विभाग फाइनल रिपोर्ट एक उच्च स्तरीय कमेटी से बनवाना चाहता है, ताकि रिपोर्ट पर किसी तरह के सवाल नहीं उठे।
सभी प्राइवेट स्कूल कैंपस की होगी जांच
शिक्षा विभाग ने शहर के 73 प्राइवेट और 7 एडेड स्कूलों से निजी पब्लिशर्स की किताबें सिलेबस में लगवाने, कैंपस में बुकशॉप और महंगी ड्रेस बेचने के मामले में रिपोर्ट तलब की थी। 10 प्राइवेट स्कूलों पर विभाग ने छापामारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार बचे सभी प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा विभाग की जांच कमेटियां भेजी जाएंगी। अधिकारी के अनुसार अन्य प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ भी अभिभावकों की शिकायतें मिली हैं। शिक्षा विभाग एक बार सभी स्कूलों में जांच टीम भेज रिपोर्ट तैयार करेगा।

डिफाल्ट स्कूलों की मान्यता रद्द कराने की तैयारी
शिक्षा विभाग डिफाल्टर स्कूलों पर सबसे पहले कार्रवाई करेगा
- फोटो : demo pic
शिक्षा विभाग द्वारा कई बार नोटिस भेजने के बावजूद 10 प्राइवेट स्कूलों ने अभी तक निजी पब्लिशर्स की बुक, कैंपस में बुकशॉप को लेकर मांगी गई जानकारी का जवाब नहीं दिया है। ऐसे में शिक्षा विभाग डिफाल्टर स्कूलों पर सबसे पहले कार्रवाई करेगा। इन स्कूलों के खिलाफ विभाग सीबीएसई कोमान्यता रद्द करने की चिट्टी तैयार कर रहा है।
फेसबुक पर एकजुट हो रहे पेरेंट्स
प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों ने मोर्चा खोल दिया है। सभी पेरेंट्स फेसबुक और व्हाट्सअप से जुड़ रहे हैं। अभिभावकों के लिए कॉमन प्लेटफार्म बनाने के लिए चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन भी बनाई गई है। जिसमें 500 से अधिक अभिभावक जुड़ चुके हैं। एसोसिएशन प्रेसिडेंट नितिन गोयल ने कहा कि अभिभावकों के विरोध के बाद ही शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाई शुरू की है।
कोट्स ...
जिन प्राइवेट स्कूलों में जांच की गई है, उनकी रिपोर्ट अभी शिक्षा सचिव को भेजी जाएगी। रिपोर्ट को तैयार किया जा रहा है। लैंड अलॉटमेंट नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई के लिए एस्टेट आफिस को लिखा जाएगा।
रूबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन।
कोट----------
सभी प्राइवेट स्कूलों को लैंड अलॉटमेंट रूल्स फालो करना होगा। शिक्षा विभाग से प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की चिट्ठी मिलते ही उन स्कूलों पर एक्शन लिया जाएगा।
अजीत बालाजी जोशी, डिप्टी कमिश्नर चंडीगढ़ ।