{"_id":"57417df64f1c1bb315690848","slug":"poor-family-girls-become-toppers","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE 12th: गरीबी में भी निखरकर आया टैलेंट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CBSE 12th: गरीबी में भी निखरकर आया टैलेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 22 May 2016 03:08 PM IST
सार
- गरीब परिवारों के बच्चों ने 12वीं में दिखाया कमाल
- काजल वर्मा, प्रिया अस्थाना, ज्योति शर्मा की सक्सेस स्टोरी
विज्ञापन
काजल, ज्योति और प्रिया, क्रमशः दाएं से बाएं।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमजोर आर्थिक हालातों के बीच से निखकर तीन बेटियों ने मिसाल कायम की है। काजल वर्मा, प्रिया अस्थाना और ज्योति शर्मा ने बेहद मुश्किल हालातों के बीच मेहनत से पढ़ाई करके अच्छे अंक हासिल किए हैं। जिंप पायनियर स्कूल में पढ़ने वाली यह तीनों छात्राएं शनिवार को 12वीं के नतीजों में निखरकर सामने आई।
विज्ञापन
यह है सपना
काजल वर्मा गरीब परिवार से संबंधित हैं। बचपन से ही मेहनती काजल ने 75.60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास कर ली है। अब वह कामयाब चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
स्कूल की प्रिया अस्थाना के पिता नल लगाने का काम करते हैं। परिवार में कोई और रोजगार का जरिया नहीं है। प्रिया ने परीक्षा में 87.60 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
प्रिया अस्थाना ने बायोलॉजी में 93 अंक, कैमिस्ट्री में 81 अंक तथा फि जिक्स में 94 अंक हासिल किए हैं। वह कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं।
ज्योति शर्मा भी गरीब परिवार से है। उनके पिता का कई वर्ष पहले देहांत हो चुका है। बावजूद इसके ज्योति ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने 12वीं में 74.40 प्रतिशत अंक हासिल कर मिसाल कायम की है। वह बैंक मैनेजर बनना चाहती हैं।