फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   pmet exam, punjab medical entrance test, online exam, baba farid medical university

पहली बार ऑनलाइन होगा PMET, तैयार रहें स्टूडेंट्स

Thu, 07 Apr 2016 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Thu, 07 Apr 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
pmet exam, punjab medical entrance test, online exam, baba farid medical university
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी पहली बार पंजाब मेडिकल एंट्रेस टेस्ट ऑनलाइन कराएगी। इसके लिए तैयारी भी शुरू हो गई है। ने अगले माह 15 मई को होने वाली पीएमईटी 2016 की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए परीक्षार्थियों के आवेदन लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाबा फरीद विवि पहली बार पीएमईटी की परीक्षा का ऑन लाइन आयोजन करने जा रहा है। इससे पहले विवि ने बीती 13 फरवरी को भी पोस्टग्रेजुएट मेडिकल इंट्रेंस टेस्ट (पीजीएमईटी) का भी पहली बार ऑन लाइन आयोजन किया था जिसके सफल रहने के चलते पीएमईटी परीक्षा भी ऑन लाइन करवाई जा रही है।
विज्ञापन


पीएमईटी परीक्षा के आधार पर ही राज्य भर के तमाम मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस की सीटों को भरा जाता है। इस साल अभी तक मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया से क्रमवार एमबीबीएस की 670 और बीडीएस की 940 सीटें भरे जाने की मंजूरी मिल चुकी है जबकि दोनों ही कोर्सो की 250-250 सीटों की मंजूरी का फैसला आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा फरीद विवि के वीसी डॉ.राज बहादुर के अनुसार पीएमईटी परीक्षा में करीब 15 हजार के आसपास परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है और उसके हिसाब से ही परीक्षा केंद्रों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता के लिए ऑन लाइन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है ताकि पेपर के लीक होने की संभावना से लेकर उतर पत्रिका से छेड़छाड़ की संभावना को खत्म किया जा सके। 


चिंतपूर्णी कॉलेज को नहीं मिली दाखिले की मंजूरी
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस साल भी पठानकोट के चिंतपूर्णी कॉलेज को एमबीबीएस की 150 सीटों पर दाखिले की मंजूरी नहीं दी है। इस कॉलेज में साल 2011 में पहली बार 150 स्टूडेंट्स ने दाखिला लिया था और वर्तमान में फाइनल ईयर में पहुंच चुके यह स्टूडेंट्स खुद को राज्य के अन्य कॉलेजों में शिफ्ट करवाने की कानूनी लड़ाई में उलझे हुए है। उधर ,इन स्टूडेंट्स की शिफ्टिंग के मामले में चिंतपूर्णी कॉलेज की याचिका पर बुधवार को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने सुनवाई 7 अप्रैल के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed