{"_id":"573b5bba4f1c1b595fac71a1","slug":"players-win-medals-in-taikwandu","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो में पटौदी के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 13 स्वर्ण जीते ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ताइक्वांडो में पटौदी के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 13 स्वर्ण जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 18 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
ताइक्वांडो में पदक विजेताओं को सम्मानित करते अध्यापक
- फोटो : अमर उजाला
गुड़गांव में हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पटौदी के पाथफाइंडर ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रौशन किया। यहां के 13 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक,पांच खिलाड़ियों को रजत और पांच खिलाड़ियों को कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
स्कूल ने ओवर ऑल ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता नवीन यादव ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उधर, इसी स्कूल की छात्रा निधि यादव ने गणित ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर 13 रैंक प्राप्त किया। यादव को इसके लिए सिंगापुर जाने का मौका मिला है।
विज्ञापन