{"_id":"571252784f1c1bcc5f4a6ab8","slug":"placement-session-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में प्लेसमेंट सेशन में पहुंच रहीं पांच कंपनियां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में प्लेसमेंट सेशन में पहुंच रहीं पांच कंपनियां
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:02 AM IST
सार
- डीयू में 18-19 अप्रैल को प्लेसमेंट सेशन
- पांच कंपनियां नौकरी की पेशकश के साथ पहुंचेंगी
- अक्तूबर से शुरू हुए इस सत्र के प्लेसमेंट के तहत 1000 छात्रों को जॉब ऑफर हुए हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिए अक्तूबर में शुरू हुई प्लेसमेंट प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आखिरी प्लेसमेंट राउंड 18-19 अप्रैल को होने जा रहा है। दो दिवसीय इस राउंड में छोटी-बड़ी पांच कंपनियां नौकरी के ऑफर के साथ कैंपस पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
पहली बार वाणी प्रकाशन भी कैंपस तीन अलग-अलग पदों के लिए नौकरी की पेशकश करने के लिए आ रहा है। उल्लेखनीय है कि बीते अक्तूबर में शुरू हुए प्लेसमेंट के विभिन्न राउंड के तहत अब तक लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर हो चुके हैं।
विज्ञापन
डीयू में 18 अप्रैल को नामी कंपनी जेनपेक्ट व फोरेक्स प्राइवेट लिमिटेड कैंपस आ रही हैं। अंतिम वर्ष के छात्र इन कंपनियों के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं। जेनपेक्ट कंपनी जहां फाइनेंस, अकाउंटिंग, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, वायस व हेल्थ केयर प्रोसेस क्षेत्र के लिए छात्रों का चयन करेगी। वहीं फोरेक्स प्राइवेट लिमिटेड एग्जीक्यूटिव (सेल्स) के दस पदों के लिए छात्रों का चयन करेगी।
विज्ञापन
नॉर्थ कैंपस के क्रांफ्रेस सेंटर में होने वाले प्लेसमेंट सेशन के दूसरे दिन 19 अप्रैल को जापानी कंपनी कोजिमा इंडस्ट्री एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी सांख्यिकी व जापानी भाषा के जानकार छात्रों का चयन करेगी।
वहीं, इस दिन वाणी प्रकाशन संपादकीय सहायक, मार्केटिंग सहायक, ब्रांड मैनेजर पद के लिए छात्रों को नौकरी की पेशकश करेगी। कार24.कॉम कंपनी सेल्स एसोसिएट, रिटेल एसोसिएट के 20 पदों के लिए छात्रों का चयन करेगी।