फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Photo necessary in common pre-admission form of du

अब डीयू के कॉमन प्री-एडमिशन फॉर्म में लगेगा फोटो

Sun, 24 Apr 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Apr 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Photo necessary in common pre-admission form of du
दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) स्तर पर दाखिले में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए इस बार पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। यूजी स्तर पर आवेदन करने वाले छात्र को कॉमन प्री-एडमिशन फॉर्म में फोटो भी लगाना होगा। पहली बार यूजी स्तर पर शुरू किए जा रहे इस प्रयोग के जरिए प्रशासन दाखिलों में फर्जीवाड़ा रोकने व पारदर्शिता लाने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन


बीते साल पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में फोटो अपलोड करने का प्रयोग शुरू किया गया था। इस प्रयोग के सफल रहने के बाद इसे इस बार यूजी स्तर पर भी लागू किया जा रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। डीयू में बीते साल तक ऑनलाइन आवेदन के तहत छात्रों कॉमन प्री-रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होता था।
विज्ञापन


बीते साल तक इस फॉर्म में फोटो लगाने की व्यवस्था नहीं थी। इस फॉर्म को भरने के बाद कॉलेज के कट ऑफ जारी करने पर कॉलेज जाकर दाखिला फॉर्म भरना होता था जिसमें फोटो लगानी पड़ती थी। दाखिला समिति से जुड़े सदस्य के मुताबिक इस बार छात्रों को केवल रजिस्ट्रेशन/दाखिला फॉर्म भरना है। यह ही छात्रों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी होगा और दाखिला फॉर्म भी। ऐसे में इस फॉर्म के लिए छात्रों को अपनी फोटो ऑनलाइन ही अपलोड करनी होगी। इस फॉर्म में भरी गई जानकारी के माध्यम से छात्र का पूरा डाटा कॉलेज के पास पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से कॉलेज को डाटा मिल जाने के कारण और छात्र की फोटो उपलब्ध होने के कारण फर्जीवाड़े कर दाखिला लेने वाले छात्रों पर लगाम लगेगी। बीते साल पीजी में फॉर्म में फोटो लगाने व ऑनलाइन हस्ताक्षर व प्रमाणपत्र अपलोड करने का प्रयोग शुरू किया था, जो सफल रहा था। ऐसे में इस बार यूजी में इसे शुरू किया जा रहा है। हालांकि हस्ताक्षर व प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन अपलोड करने पर अभी कुछ फैसला नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed