{"_id":"570d5e044f1c1b87114a6c62","slug":"pg-du-admission-will-be-first-time-all-india-entrance-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू पीजी दाखिला: पहली बार होगा ऑल इंडिया लेवल पर एंट्रेंस टेस्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू पीजी दाखिला: पहली बार होगा ऑल इंडिया लेवल पर एंट्रेंस टेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Apr 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत स्नातकोत्तर (पीजी) के कोर्सेज के पहली बार ऑल इंडिया स्तर पर एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन होगा। अब तक पीजी कोर्सेज में दाखिले की प्रवेश परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को दिल्ली आना पड़ता था। इस बार यह प्रवेश परीक्षा दिल्ली के अलावा 6 अन्य शहरों में आयोजित की जाएगी। इनमें वाराणसी, जम्मू, नागपुर, अहमदाबाद, चेन्नई व कोलकाता शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, जिस कोर्स में सीटें दस से कम हैं उस कोर्स में ऑल इंडिया स्तर पर एंट्रेंस नहीं होगा बल्कि पहले की भांति ही प्रवेश प्रक्रिया अपनाई जाएगी। स्नातकोत्तर स्तर के दाखिलों के लिए बनी दाखिला समिति ने पीजी दाखिलों को लेकर यह सिफारिशें की हैं। कुलपति की मंजूरी मिलने पर यह सिफारिशें लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
यूजीसी के निर्देशानुसार अंडर ग्रेजुएट स्तर की आवेदन प्रक्रिया की भांति पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) की आवेदन प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही होगी। इस तरह से पीजी के दाखिले सेंट्रलाइज्ड होंगे। इसके साथ ही छात्र फीस भी ऑनलाइन ही जमा करा सकेंगे। फीस का पैसा सीधे डीयू के खाते में जमा होगा, जहां से वह कॉलेज को जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बीते साल डीयू प्रशासन ने केवल ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा छात्रों को प्रदान की थी। दाखिला समिति की सिफारिश है कि जिन भी पीजी कोर्सेज में दस से कम सीटें हैं उनके लिए पहले की भांति ही प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। ऐसे कोर्सेज के लिए ऑल इंडिया स्तर की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं होगी। स्टैंडिंग कमेटी फॉर पीजी एडमिशन सदस्य आर.एन दुबे ने बताया कि कमेटी ने पीजी दाखिलों के लिए सिफारिशें दी हैं। कुलपति की मंजूरी मिलने के बाद ही यह सिफारिशें लागू होंगी।
25 अप्रैल से 25 मई तक चलेगी प्रक्रिया
दाखिला समिति ने पीजी केलिए आवेदन प्रक्रिया की तिथियों को भी तय कर दिया है। इस बार पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू होगी और आवेदन 24 मई तक किया जा सकेगा। इस तरह से छात्रों को पीजी कोर्सेज में आवेदन करने के लिए एक माह का समय मिलेगा। आवेदन करने के लिए डीयू की वेबसाइट पर अलग से लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।