फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   open board exam on 29 march.

19320 छात्र देंगे ओपन बोर्ड की परीक्षा, तिथि घोषित

Thu, 24 Mar 2016 04:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Mar 2016 04:12 AM IST
विज्ञापन
open board exam on 29 march.
परीक्षा - फोटो : Demo Pic

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की अप्रैल-मई की परीक्षाएं 29 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। क्षेत्रीय केंद्र के तहत 26104 छात्र परीक्षा में बैठेंगे जबकि प्रदेश में 19320 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि क्षेत्रीय केंद्र के तहत कुल 26,104 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें से उत्तराखंड में 19,320 छात्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नौ जिलों के 6784 छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन


एडमिट कार्ड जारी
उत्तराखंड में परीक्षाओं के लिए 64 जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। देहरादून जिले में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : www.nios.ac.in

हर परीक्षा केंद्र पर विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया जाएगा। जनपद व क्षेत्रीय स्तर पर उड़न दस्ते बनाए गए हैं। सभी छात्रों को एडमिट कार्ड उनके पते पर भेज दिए गए हैं। अगर किसी छात्र को एडमिट कार्ड न मिला हो तो वह एनआईओएस की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed