फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Only two students from govt schools in hp board 10th merit list.

10वीं में मेरिट में प्राइवेट स्कूलों का दबदबा, सिर्फ दो बच्चे ही सरकारी स्कूल से

Sat, 14 May 2016 10:23 AM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 14 May 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
Only two students from govt schools in hp board 10th merit list.
मेरिट लिस्ट में शामिल 40 विद्यार्थियों में से केवल दो लड़के ही सरकारी स्कूल के हैं। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूलों की पोल खुल गई। टॉप 10 की मेरिट लिस्ट में शामिल 40 विद्यार्थियों में से केवल दो लड़के ही सरकारी स्कूल के हैं, जबकि मेरिट लिस्ट में शामिल 40 बच्चों में से 38 विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों के हैं।

विज्ञापन


बोर्ड की जारी मेरिट में लड़कों और सरकारी स्कूल के इस बार बुरे हाल रहे हैं। मेरिट में शामिल 40 विद्यार्थियों में से 30 लड़कियां शामिल हैं। ये सभी लड़कियां प्राइवेट स्कूलों की हैं, जबकि दस लड़कों में से आठ प्राइवेट और दो सरकारी स्कूलों के लड़के ही मेरिट में नाम दर्ज करवा पाए हैं। इस बार सरकारी स्कूल की एक भी लड़की मेरिट में नहीं आ पाई है।
विज्ञापन


एक फीसदी इंप्रूव हुआ परिणाम
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पिछले साल के मुकाबले मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में एक फीसदी सुधार हुआ है। मार्च-2015 में मैट्रिक का परीक्षा परिणाम 65.26 फीसदी रहा था। इस बार मैट्रिक का परिणाम 66.88 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चार सालों के मुकाबले में इस बार परिणाम की प्रतिशतता सर्वाधिक रही है। मार्च-2013 में मैट्रिक का परीक्षा परिणाम 61.16 फीसदी था। मार्च-2014 में यह परिणाम घटकर 57.19 फीसदी रह गया था।

मेरिट में बिलासपुर और हमीरपुर का दबदबा

Only two students from govt schools in hp board 10th merit list.
मेरिट में बिलासपुर जिले के सर्वाधिक आठ विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में स्थान पाया है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के वीरवार को घोषित मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में लाहौल-स्पीति जिला मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज नहीं करवा पाया। लाहौल-स्पीति का एक भी बच्चा बोर्ड की मैट्रिक कक्षा की मेरिट सूची में नहीं है।

वहीं, मैट्रिक की मेरिट में बिलासपुर जिले के सर्वाधिक आठ विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में स्थान पाया है। इतना ही नहीं बोर्ड की मेरिट सूची में हमीरपुर जिले ने सात विद्यार्थियों के साथ प्रदेश भर में दूसरे, मंडी जिला छह विद्यार्थियों के साथ तीसरे स्थान पर है।

मैट्रिक की मेरिट लिस्ट में बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी को छोड़कर शेष सभी जिलों के दो से चार विद्यार्थी ही मेरिट लिस्ट में हैं। इसमें कांगड़ा के चार, जबकि ऊना, शिमला और चंबा के तीन-तीन बच्चों ने मेरिट में नाम शामिल करवाया है। कुल्लू और सोलन के दो-दो बच्चे मेरिट में आए हैं। सिरमौर और किन्नौर का एक-एक बच्चा ही इस बार मेरिट में नाम दर्ज करवा पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed