{"_id":"56db2b254f1c1bb82d8b4b5f","slug":"only-online-applications-for-re-valuation-in-pu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में री-वैल्यूएशन के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू में री-वैल्यूएशन के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 06 Mar 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
- फोटो : file photo
पंजाब यूनिवर्सिटी और एफिलिएटेड सभी 190 कालेजों के विद्यार्थी री-वैल्यूएशन सिर्फ ऑनलाइन आवेदन के जरिए करा सकेंगे। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन(सीओई) प्रो.परविंदर सिंह द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीओई के अनुसार अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को द्भह्म्-वैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। नए सिस्टम से रिजल्ट जल्द घोषित करने में मदद मिलेगी, साथ ही दूर दराज के इलाकों से विद्यार्थियों को फार्म भरने के लिए पीयू कैंपस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन