{"_id":"5747fa7f4f1c1b4407690e85","slug":"only-8-eight-candidate-passed-judicial-service-examination-out-of-2058-applicants","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक सेवा लिखित परीक्षा में 2058 में से सिर्फ आठ हुए पास ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
न्यायिक सेवा लिखित परीक्षा में 2058 में से सिर्फ आठ हुए पास
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 27 May 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा के लिए कुल 4,716 आवेदन मिले थे।
- फोटो : डेमो पिक
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा परीक्षा 2016 का परिणाम घोषित कर दिया है। इससे पहले न्यायिक सेवा लिखित परीक्षा में 2058 उम्मीदवारों में से पास हुए थे केवल आठ ही पास हुए थे, जबकि साक्षात्कार में इनमेें से सात उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। यह परीक्षा सिविल जज जूनियर डिविजन के पद के लिए ली गई थी।
विज्ञापन
परीक्षा में तरुण वालिया ने टॉप किया है, जबकि रोजी दहिया दूसरे स्थान पर रही हैं। तीसरे स्थान पर ऋषभ कपूर रहे हैं। तरुण चंडीगढ़, रोजी रोहतक और ऋषभ दिल्ली से हैं। चौथे स्थान पर दीपिका ठकरान, पांचवें स्थान पर विभूति बहुगुणा, पार्थ जैन और विशाल रहे हैं। आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए कुल 4,716 आवेदन मिले थे। स्क्रूटिनी के बाद 3,524 उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में प्रोविजनली दाखिल किया गया था। एचपीजेएस की प्रारंभिक परीक्षा - 2016 28 फरवरी, 2016 को ली गई थी। इसमें 2058 उम्मीदवार अपीयर हुए।
विज्ञापन
इनमें 123 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा को उत्तीर्ण किया। फिर 123 में से 115 उम्मीदवार 30 मार्च 2016 को हुई मुख्य परीक्षा में शामिल हुए। लिखित परीक्षा को आठ उम्मीदवारों ने ही उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। ये साक्षात्कार 25 मई 2016 को हुए।