फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Only 4000 students applied for enterance test at HPTU.

HPTU को झटका, इस बार नहीं मिल रहे छात्रों के आवेदन

Sat, 30 Apr 2016 12:01 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 30 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Only 4000 students applied for enterance test at HPTU.
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर की प्रवेश परीक्षा में युवाओं का रुझान घट रहा है। - फोटो : Demo Pic

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर की प्रवेश परीक्षा में युवाओं का रुझान घट रहा है। इस दफा आधे से भी कम युवाओं ने आवेदन किया है। जी हां, कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के लिए इस बार 50 फीसदी से भी कम आवेदन आए हैं। पिछले साल आवेदन की संख्या साढ़े नौ हजार थी, जो अभी तक 4000 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है।

विज्ञापन


ऐसे में हिमाचल प्रदेश सामान्य प्रवेश परीक्षा (एचपीसीईटी-2016) के प्रति रुझान कम होता दिख रहा है। टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के अधीन प्रदेशभर में 48 महाविद्यालय चल रहे हैं। इन कॉलेजों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एमबीए, एमटेक, एम-फार्मेसी और एमसीए सहित अन्य कोर्स करवाए जा रहे हैं। टेक्निकल यूनिवर्सिटी के अधीन इन सभी महाविद्यालयों में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही होता है।
विज्ञापन


कॉमन टेस्ट में भाग लिए बगैर इन महाविद्यालयों में एडमिशन नहीं हो सकती। 1 मई 2016 को एचपीसीईटी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख है। वहीं 14 मई को चंडीगढ़ समेत प्रदेशभर के 15 परीक्षा केंद्रों पर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम होगा। लेकिन कम संख्या में आए आवेदनों ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई के कारण भी कम आए आवेदन

Only 4000 students applied for enterance test at HPTU.
टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर की ओर से करवाए जा रहे कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के लिए कम आवेदनों की एक वजह जेईई भी मानी जा रही है। - फोटो : Demo pic

टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर की ओर से करवाए जा रहे कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के लिए कम आवेदनों की एक वजह जेईई भी मानी जा रही है। बीते वर्ष 2015-16 के लिए भी विवि ने कॉमन टेस्ट का आयोजन किया था। लेकिन एचपीसीईटी में मेरिट में आने के बावजूद 80 फीसदी विद्यार्थियों को महाविद्यालयों में प्रवेश नहीं मिला था।

काउंसलिंग के दौरान जेईई में महज 10 से 15 अंक लेने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। जेईई की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों से ही प्रदेश के तकरीबन सभी सरकारी इंजीनियरिंग, फार्मेसी कालेजों में सीटें भरी गईं। इससे एचपीसीईटी देने वाले विद्यार्थियों को मायूस होना पड़ा।

छात्रों ने सवाल उठाए थे कि अगर जेईई से ही सीटें भरी जानी थीं तो एचपीसीईटी क्यों करवाया गया। इससे सबक लेते हुए इस बार 50 फीसदी सीटें जेईई और 50 फीसदी सीटें एचपीसीईटी से भरने का निर्णय विवि ने लिया है।

टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने एचपीसीईटी के लिए 1 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 14 मई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन होगा। इस बार चार हजार के करीब आवेदन मिले हैं। 50 फीसदी सीटें जेईई और 50 फीसदी सीटें एचपीसीईटी से भरी जाएंगी।-विनय कुमार, रजिस्ट्रार, हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed