{"_id":"56fe776f4f1c1bcf21f00105","slug":"online-registration-in-employment-exchange-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार कार्यालय में अब होगा ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
रोजगार कार्यालय में अब होगा ऑनलाइन पंजीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 02 Apr 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
पंजीकरण ऑनलाइन होने से प्रदेश भर के युवाओं को रोजगार कार्यालय के लगातार चक्कर और लाइनों में खड़ा नही होना पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशभर और प्रदेश के बाहर रह रहे हिमाचल के युवाओं को अब रोजगार कार्यालय में अपना नाम और शैक्षणिक योग्यता का पंजीकरण करवाने के लिए बार-बार रोजगार कार्यालय के चक्कर नही काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
आनलाइन रोजगार पंजीकरण करवाने के लिए युवा हिमाचल प्रदेश रोजगार कार्यालय की बेबसाइट -www.gov.in या www.nic.in पर जाकर e-services खोलकर employment job portal में जाकर candidate corner में online registration कर सकते हैं, जिसमें युवाओं को अपने नाम एवं शैक्षणिक योग्यता भरनी होती है।
विज्ञापन
पंजीकरण करने के एक महीने बाद युवाओं को रोजगार कार्यालय में जाकर अपने शैक्षणिक प्रणाम पत्र साथ ले जाकर वेरीफिकेशन करवा सकते हैं और इसी तरह युवा अपने पंजीकरण को online renewal भी करवा सकते हैं। पंजीकरण ऑनलाइन होने से प्रदेश भर के युवाओं को रोजगार कार्यालय के लगातार चक्कर और लाइनों में खड़ा नही होना पड़ेगा।
विज्ञापन
जिससे समय की बचत होगी। इसके अलावा प्रदेश से बाहर पढ़ने गए छात्राओं को भी अब अपने क्षेत्र के रोजगार कार्यालय न आकर आनलाइन पंजीकरण renewal कर सकते हैं जिससे प्रदेश के बाहर पढ़ाई कर रहे युवाओं को कोई परेशानी नहीं होगी।
हिमाचल प्रदेश रोजगार उपनिदेशक कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर के युवा अब हर साल अपने शैक्षणिक प्रणाम पत्र को जमा और renewalकरवाने के लिए रोजगार कार्यालय न आकर हिमाचल प्रदेश की बेवसाइट पर जाकर आन लाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।