{"_id":"56f542bb4f1c1bd770f14d35","slug":"online-open-window-open-in-jamia-millia-islamia-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया में ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जामिया में ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के तहत दाखिला आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है, जोकि 21 अप्रैल तक जारी रहेगी। इस दाखिला आवेदन प्रक्रिया में बीटेक और बैचलर ऑफ ऑर्किटेक्चर प्रोग्राम में दाखिला शामिल नहीं है।
विज्ञापन
पहली बार जामिया सिर्फ ऑनलाइन से दाखिला आवेदन पत्र आमंत्रित कर रहा है। हालांकि सीट दाखिला प्रवेश परीक्षा पास कऊरने के आधार पर मिलेगी।
जामिया प्रबंधन के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया में देशभर के छात्र आवेदन पत्र भर सकते हैं। छात्रों को आवेदन पत्र भरने के लिए जामिया की वेबसाइट पर जाकर जामियाएसीडॉटइनडॉटएडमिशन पर लॉगइन करना होगा।
विज्ञापन
छात्र अधिक जानकारी के लिए जामिया की हेल्पलाइन 9836319994 पर फोन कर भी जानकारी मांग सकते हैं। छात्रों को एमफिल,पीजी, यूजी,पीजी डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा व सटिरश़्फिकेट प्रोग्राम में दाख्नखिले के लिए आवेदन भरने मौका मिलेगा।
विज्ञापन
एजके मॉस कम्यूनिकेशन रिसर्च सेंटर, सेंटर फॉर मैनेजमेंट स्टडीज, सेंटर फॉर फिजियोथेरेपी एंड रिहेबीलिटिऐशन साइंसेस, फैकेल्टी ऑफ एजुकेशन,फैकेल्टी ऑफ एजुकेशन, फैकल्टी ऑफ लॉ, फैकल्टी ऑफ डैंटटिस्ट्री प्रोग्राम में आवेदन पत्र की फीस सात सौ रुपये है।
जबकि अन्य सेंटर और फैकल्टी में दाखिले के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए पांच सौ रुपये देने होंगे। कश्मीरी छात्रों को पांच फीसदी सीटों में आरक्षण मिलेगा।
सात सेंटरों में होगी प्रवेश परीक्षा
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दाखिले के लिए देशभर में सात सेंटर बनाए जा रहे हैं। छात्रों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए दिल्ली, गोवहाटी, कोलकात्ता, लखनऊ, पटना और श्रीनगर शहर में सेंटर मिलेंगे।