फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   online admission process will start in gurgaon

कॉलेजों में 5 जून से ऑनलाइन होंगे दाखिले

Fri, 13 May 2016 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 13 May 2016 02:11 PM IST
सार

  • उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को दिए दिशा-निर्देश 
  • ऑनलाइन होगा स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिला

विज्ञापन
online admission process will start in gurgaon

विस्तार

प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में 5 जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी, जो 30 जून तक चलेगी। सभी 108 राजकीय कॉलेजों में केवल ऑनलाइन दाखिला होगा। इस बाबत उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन दाखिले में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए विभाग ने बृहस्पतिवार से गुड़गांव मंडल के प्रिंसिपल, शिक्षक और कुछ चुनिंदा छात्रों की ट्रेनिंग शुरू कर दी। अब इसके बाद अन्य मंडल के कॉलेजों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


कॉलेजों से कहा गया है स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिला ऑनलाइन लिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद संबंधित यूनिवर्सिटी के आधार पर कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। बता दें कि हाल ही में उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी राजकीय कॉलेजों के प्रिंसिपल के साथ बैठक कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पर राय मांगी थी, जिसके बाद विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन के बादछात्रों को फॉर्म की हार्ड कॉपी के साथ शैक्षणिक रिकॉर्ड, आरक्षण का प्रमाण पत्र या किसी अन्य तरह के दावे के लिए दस्तावेज की हार्ड कॉपी संबंधित कॉलेज में जमा करानी होगी। इसके बाद मेरिट तैयार की जाएगी।

वहीं, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले छात्रों को दाखिला के लिए कॉलेज के पास अधिकार होगा। पिछले साल दिए गए डाटा के आधार पर छात्रों को प्रिंसिपल की अनुमति से दाखिला दिया जाएगा। 

कॉलेजों में बनेगा बिल डेस्क
छात्रों की सुविधा के लिए कॉलेजों में बिल डेस्क बनेंगे। इसके लिए विभाग ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के साथ गठजोड़ किया है। बिल डेस्क पर छात्र फीस जमा कर सकेंगे। छात्रों के पास ऑनलाइन फीस जमा करने का भी विकल्प होगा। लेकिन इसके लिए सर्विस टैक्स अतिरिक्त देना होगा। कॉलेजों को इसी बैंक में अकाउंट खोलना होगा।


दाखिले के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं। छात्रों के आवेदन से लेकर फीस जमा करने तक की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। ऑफलाइन दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता है। -अरुण जोशी, डिप्टी डायरेक्टर, उच्चतर शिक्षा विभाग: 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed