{"_id":"5735cd524f1c1bb756919927","slug":"online-admission-process-will-be-solved-by-experts-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञों ने सुलझाए ऑनलाइन दाखिले की उलझन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
विशेषज्ञों ने सुलझाए ऑनलाइन दाखिले की उलझन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 14 May 2016 04:11 PM IST
सार
- मंडल स्तरीय ट्रेनिंग कार्यक्रम में पहले दिन आए 12 कॉलेज
- फॉर्म भरने में छात्रों की मदद करेंगे पूर्व छात्र
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-9 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में दो दिवसीय मंडल स्तरीय ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किेया गया। जिसमें महेंद्रगढ़ व नारनौल के 12 कॉलेजों ने हिस्सा लिया। उच्चतर शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अरुण जोशी और तकनीकी टीम ने ट्रेनिंग में नए सत्र में राजकीय कॉलेजों में होने वाले ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया के बारे में बताया। इसके बाद शिक्षकों को लाइव करके भी दिखाया गया। जिससे वो अपनी समस्याओं को और आसानी से हल कर सके।
विज्ञापन
प्रदेश के 108 राजकीय कॉलेजों में दाखिले को लेकर विभाग ने कसरत शुरू कर दी है। स्कूल से निकलकर कॉलेज पहुंचने वाले छात्रों को दाखिले में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए विभाग कॉलेज स्तर पर ही पुख्ता इंतजाम कर रहा है। अमूमन शिक्षकों के सवाल मेरिट को लेकर थे।
विज्ञापन
जिसका जवाब देते हुए डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि इस बार ऑनलाइन दाखिले से मेरिट और एडमिशन सभी ऑनलाइन रहेंगे। जिससे छात्रों को दिक्कत न हो। ट्रेनिंग के दौरान ऑनलाइन दाखिले और विद्यार्थियों की फीस जमा संबंधी जानकारी दी गई। महेंद्रगढ़ के कॉलेजों में ट्रेनिंग के बाद अन्य मंडलो में ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद शुरू होगी रोहतक मंडल की ट्रेनिंग
गुडग़ांव मंडल के बाद 18 मई को रोहतक में झज्जर और रोहतक जिलों के कालेज प्राचार्यों और अन्य को ट्रेनिंग दी जाएगी। 19 मई को यही भिवानी और रेवाड़ी जिले के कॉलेजों की ट्रेनिंग होगी। 23 मई को राजकीय कॉलेज हिसार में फतेहाबाद, जींद, सिरसा, हिसार और सोनीपत के कॉलेजों ट्रेनिंग होगी। 26 मई को पंचकूला में यमुनानगर, करनाल, अंबाला और पानीपत जिले के कॉलेजों की ट्रेनिंग होगी।