फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   online admission, college admission, campus, education, hisar, haryana

ऑनलाइन दाखिले कैसे होंगे? शिक्षकों, छात्रों को मिलेगी ट्रेनिंग

Wed, 11 May 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 11 May 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
online admission, college admission, campus, education, hisar, haryana
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
अब ऑनलाइन दाखिला करने में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। शिक्षा विभाग इसके लिए विशेष ट्रेनिंग देगा। इस संबंध में हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य, कॉलेज के एक क्लर्क या कंप्यूटर ऑपरेटर, कंप्यूटर विभाग के प्रोफेसर एवं चार से पांच विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देने का निर्णय किया है। यह ट्रेनिंग राज्य की सभी डिवीजनों में होगी।
विज्ञापन


ट्रेनिंग के दौरान हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारी ऑनलाइन दाखिले और विद्यार्थियों की फीस जमा संबंधी जानकारी देंगे। ऑनलाइन दाखिलों की शुरुआत राजकीय महाविद्यालयों में पिछले दो सालों से ही हुई है। ऑनलाइन दाखिले के बाद विद्यार्थियों की मेरिट सूची भी ऑनलाइन ही दर्शाई जाती है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को ट्रेनिंग को लेकर पत्र भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


108 राजकीय महाविद्यालयों को देगा ट्रेनिंग
उच्चतर शिक्षा विभाग राज्य के सभी 108 राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों, 2 से 3 स्टाफ और प्रत्येक कॉलेज के चार से पांच विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देगा। सभी कॉलेजों के लिए यह ट्रेनिंग लेना अनिवार्य होगी। ट्रेनिंग का मकसद कॉलेज स्टाफ को इस बात जानकारी देना है कि विद्यार्थियों के ऑनलाइन दाखिले किस तरीके से लिए जाएं, जिससे विद्यार्थियों के लिए आसानी रहे। वहीं कॉलेज स्टाफ के साथ चार से पांच विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि दाखिले के समय कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों की मदद कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले गुड़गांव में दी जाएंगी ट्रेनिंग
सबसे पहले गुड़गांव में 12 मई को ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें गुड़गांव, फरीदाबाद और मेवात के राजकीय कॉलेजों से आए स्टाफ और  विद्यार्थियों की ट्रेनिंग होगी। इसके बाद 13 मई को भी गुड़गांव में ही महेंद्रगढ़ के राजकीय कॉलेजों की ट्रेनिंग होगी।

18 को रोहतक में प्राचार्यों को दी जाएगी ट्रेनिंग
18 मई को रोहतक में झज्जर और रोहतक जिलों के कालेज प्राचार्यों और अन्य को ट्रेनिंग दी जाएगी। 19 मई को रोहतक में ही भिवानी और रेवाड़ी जिले के कॉलेजों की ट्रेनिंग होगी। इसके बाद 23 मई को राजकीय कॉलेज हिसार में फतेहाबाद, जींद, सिरसा, हिसार और सोनीपत के कॉलेजों के स्टाफ और विद्यार्थियों की ट्रेनिंग होगी। 26 मई को पंचकूला में यमुनानगर, करनाल, अंबाला और पानीपत जिले के कॉलेजों की ट्रेनिंग होगी। वहीं 26 मई को ही कैथल में कुरुक्षेत्र और कैथल जिले के कॉलेजों की ट्रेनिंग होगी।  


हमें उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से मेल मिल गई है। हमारे कॉलेज में 23 मई को उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से ट्रेनिंग करवाई जाएगी। हिसार डिविजन के फतेहाबाद, सिरसा, जींद और हिसार के अलावा सोनीपत जिले से प्राचार्य और प्रोफेसर यहां ट्रेनिंग के लिए  आएंगे।
-डा. एमएस मांझू, प्राचार्य, राजकीय कॉलेज हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed