{"_id":"5714f8544f1c1b466e8b4601","slug":"omr-and-answer-sheets-issue-of-jee-main","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन की उत्तर पुस्तिका और ओएमआर शीट जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेईई मेन की उत्तर पुस्तिका और ओएमआर शीट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Apr 2016 05:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
सीबीएसई ने जेईई-मेन की ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा की उत्तर पुस्तिका जारी कर दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने ऑफलाइन परीक्षा की ओएमआर शीट की स्कैन कॉपी को भी जारी कर दिया है। सीबीएसई की ओर से इसे 22 अप्रैल तक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। ऑफलाइन परीक्षा देने वाले उम्मीदवार उत्तर पुस्तिका में गलती होने पर उसे चुनौती दे सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न को चुनौती देने के लिए उम्मीदवार को एक हजार रुपये बतौर शुल्क चुकाने होंगे।
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से यह सुविधा वेबसाइट www.cbse.nic.in और www.jeemain.nic.in पर 22 अप्रैल तक ही मिलेगी। उत्तर पुस्तिका को चुनौती देने के अनुरोध को केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। इसके लिए एक हजार रुपये का भुगतान क्रेडिट-डेबिट कार्ड या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है। वहीं, ओएमआर शीट देखने के लिए उम्मीदवार को एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, जन्म तिथि व सिक्योरिटी पिन भरना होगा।
विज्ञापन
कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन) परीक्षा में बैठे छात्रों के प्रश्न पत्र और उनके दर्ज किए गए उत्तरों (रिकॉर्डेड रिस्पॉन्सेज) को उनकी ई-मेल आईडी पर भेजा जा चुका है। सीबीएसई 27 अप्रैल को इस परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। मालूम हो कि जेईई ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन 3 अप्रैल और ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 9 व 10 अप्रैल को किया गया था।
विज्ञापन