एक ही दिन दो परीक्षाओं से टेंशन में हजारों अभ्यर्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही दिन दो परीक्षाएं होने के कारण हजारों अभ्यर्थी असमंजस में हैं। नवोदय विद्यालय समिति ने पहले ही प्राचार्यों, सहायक आयुक्तों, पीजीटी, टीजीटी, टीजीटी तृतीय भाषा और विविध श्रेणी के शिक्षकों के 2072 पदों की लिखित परीक्षा चार और 11 दिसंबर को रखी है।
वहीं, अब हिमाचल लोक सेवा आयोग ने भी पीजीटी के 394 पदों की लिखित परीक्षा तीन, चार, 10 और 11 दिसंबर को रख दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने उपरोक्त दोनों परीक्षाओं के लिए आवदेन किया है, वे असमंजस में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कौन सी परीक्षा दें और कौन सी छोड़ें।आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में दयावंती देवी, कमलेश कुमार,
राजेंद्र सिंह, उषा देवी, नीलम ठाकुर, राम सिंह, रोहित शर्मा, विरेंद्र कुमार, नरेश ठाकुर, बलदेव चंद, भाग सिंह और पूजा ठाकुर ने कहा कि एक तो काफी समय बाद नवोदय विद्यालय समिति और प्रदेश सरकार ने पीजीटी शिक्षकों की भर्ती निकाली है। लेकिन अब एक ही दिन परीक्षाएं होने से उन्हें एक परीक्षा से वंचित होना पड़ेगा।
नहीं होगा परीक्षा की तिथि में बदलाव
उन्होंने कहा कि पहले नवोदय विद्यालय समिति ने लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। उसके बावजूद लोक सेवा आयोग ने उसी दिन परीक्षाएं रख दीं, जो बेरोजगारों के साथ अन्याय है। उन्होंने प्रदेश लोक सेवा आयोग से पीजीटी की लिखित परीक्षा तिथि में बदलाव करने की मांग उठाई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश लोक सेवा आयोग पहली बार पीजीटी शिक्षकों की भर्ती करवा रहा है।
इससे पहले हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग पीजीटी शिक्षकों की परीक्षा लेता था। प्रदेश में 14 विषयों में 394 पीजीटी शिक्षकों के पदों को भरा जा रहा है। नवोदय विद्यालय समिति के क्षेत्रीय अधिकारी चंडीगढ़ मनोज कुमार ने कहा कि एनवीएस देशभर में पीजीटी शिक्षकों सहित अन्य शिक्षकों की लिखित परीक्षा करवा रहा है। जिसमें बदलाव नहीं किया जा सकता है।