{"_id":"574a0b714f1c1bed176909bb","slug":"nsui-oppose-protest-ban-inm-doon-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एनएसयूआई भी दून विवि मामले में कूदी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब एनएसयूआई भी दून विवि मामले में कूदी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 29 May 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
दून विवि में छात्र आंदोलनरत हैं।
- फोटो : AmarUjala
दून विश्वविद्यालय में छात्रों के आंदोलन, धरना प्रदर्शन और मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध के विवादित निर्णय पर एनएसयूआई ने भी विरोध जताया है। एनएसयूआई ने विवादित नियमों को समाप्त ना किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शनिवार को राजीव भवन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित की।
पूर्व जिला सचिव सिद्धार्थ पोखरियाल ने कहा कि दून विवि में छात्रों के आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और विरोध पर रोक लगाया जाना पूरी तरह गलत है। अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाकर विवि प्रशासन छात्रों का उत्पीड़न करना चाहता है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई इस मामले में विवि छात्रों के बीच जाकर आंदोलन को गति देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही विवि के कुलपति से वार्ता की जाएगी। विवादित फैसलों पर रोक ना लगने की दशा में एनएसयूआई विवि में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएगी। छात्रों के इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। बैठक में आलोक नेगी, विकास नेगी, सूरज बड़ोला, राकेश आर्य, शोएब इरफान, अनुराग, मानव शर्मा, राहुल रावत, अब्बू कैफ, अर्पित कुलश्रेष्ठ, गौरव रावत समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन