फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now with the help of university admissions cutoff battle

बोर्ड परीक्षा की नैया पार, अब  कटऑफ के सहारे डीयू में दाखिले की लड़ाई 

Mon, 23 May 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
now with the help of university admissions cutoff battle
दिल्ली विश्वविद्यालय
सीबीएसई के 12वीं बोर्ड परीक्षा की नैया पार करने के बाद अब छात्रों के सामने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिला पाने की लड़ाई लडनी है। डीयू में अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रम के लिए आगामी 28 मई से आवेदन शुरू हो जाएंगे जो कि 16 जून तक चलेंगे। पहली कटऑफ 22 जून को आने की संभावना है।
विज्ञापन


अब 12वीं के नंबर देखने के बाद छात्रों की नजर डीयू के कटऑफ पर है। कम नंबर पाने वालों की चिंता बढ़ गई है। डीयू में दाखिले की चाह रखने वाले छात्रों ने बीते साल के कटऑफ देखना शुरू कर दिया है। क्योंकि डीयू का कटऑफ सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों पर भी निर्भर करता है।
विज्ञापन


क्योंकि इस बार पास प्रतिशत भी बीते साल की तुलना में बढ़ा है इससे दाखिले पाने की होड़ भी अधिक होगी। हालांकि राहत देने वाली अच्छी खबर यह है कि इस बार 12वीं बोर्ड में मैथ्य का रिजल्ट बहुत अच्छा नहीं रहा है, छात्रों को नंबर कम मिले है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कॉमर्स विषय का कटऑफ बीते साल जैसा ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू का कहना है कि अगर छात्रों के नंबर कम है तो भी उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। डीयू के कटऑफ में अगर वह कही फिट नहीं बैठते है तो भी डीयू से पढ़ाई करने का उनके पास विकल्प बचा है। उन्हें रेग्यूलर पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के बजाए डीयू के अंतर्गत आने वाले स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में दाखिला ले सकते है। वहां से भी डीयू की डिग्री मिलती है।

डीयू में दाखिला शिड्यूल को लेकर फाइनल मीटिंग आज
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया से संबंधित प्रमुख तिथियों को तय करने के लिए दाखिला समिति की फाइनल मीटिंग सोमवार को होगी। इसमें के आवेदन प्रक्रिया से लेकर कटऑफ आने की तिथियां तय होगी।


हालांकि पहले से आवेदन के लिए 28 मई से 16 जून की तिथि तय है। मगर कटऑफ तिथियों को लेकर संशय बरकरार है। बताया जा रहा है कि पहली कटऑफ 22 जून को आएगी। सोमवार को होने वाली बैठक में सभी तिथियों को अंतिम फैसला लिया जाएगा। पोस्ट ग्रेजुएट और अंजरग्रेजुएट के लिए प्रवेश परीक्षा से होन वाले दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 19 से 23 जून के बीच आयोजित होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed