{"_id":"572256d84f1c1bb938a92544","slug":"now-teachers-will-be-available-for-private-schools-after-tet-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: बंद हो रहे निजी स्कूलों को जल्द मिलेंगे शिक्षक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अच्छी खबर: बंद हो रहे निजी स्कूलों को जल्द मिलेंगे शिक्षक
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
टेट का परिणाम घोषित होने के बाद निजी स्कूलों को पात्र शिक्षक मिल सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेट का रिजल्ट घोषित होने से निजी स्कूलों को राहत मिली है। टेट पास शिक्षक की शर्त से सूबे के दर्जनों स्कूलों पर गाज गिरने जा रही थी। टेट का परिणाम घोषित होने के बाद निजी स्कूलों को पात्र शिक्षक मिल सकेंगे। हालांकि, शिक्षा विभाग ने मान्यता रिन्यूल के लिए पात्रता पूरी न करने वाले स्कूलों को बंद करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में निजी स्कूल प्रबंधन टेट पास शिक्षकों को ढूंढ रहे हैं, लेकिन प्रबंधन को पात्र शिक्षक नहीं मिल रहे हैं। इस कारण कई निजी स्कूल बंद होने की कगार पर हैं। करीब नौ माह पूर्व लिए गए टेट का परिणाम देर से आने का खामियाजा भी निजी स्कूल प्रबंधन को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद निजी स्कूल प्रबंधन को राहत मिलेगी, लेकिन टेट सर्टिफिकेट समेत अन्य औपचारिकताओं के लिए समय लगेगा। यदि शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल प्रबंधन को अब पुन: समय नहीं मिलता है तो गाज गिरना तय है। आरटीई नियमों के अनुसार टेट पास अध्यापक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
इधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कुलवंत पठानिया ने बताया कि आरटीई नियमों के अनुसार टेट पास शिक्षक होना अनिवार्य है। पात्र शिक्षक न होने की सूरत पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, प्रदेश शिक्षा बोर्ड की सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अंजू पाठक ने बताया कि सभी छह टेट का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जल्द सर्टिफिकेट भी जारी कर दिए जाएंगे।