फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now RUSA system will be part of HP university ordinance.

एचपीयू आर्डिनेंस का हिस्सा बनेगा रूसा, ईसी देगी मंजूरी

Sun, 24 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 24 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
 Now RUSA system will be part of HP university ordinance.
10 मई को होने वाली ईसी की बैठक में आर्डिनेंस में रूसा को शामिल किए जाने का प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

यूजी डिग्री कोर्स में 2013 से लागू किए गए नए सीबीसीएस (च्वॉयस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) का पहला बैच पास आउट होने से पहले इस सिस्टम को एचपीयू एक्ट/आर्डिनेंस का हिस्सा बनाना जरूरी है। इसके लिए 10 मई को विवि की कार्यकारी परिषद की बैठक संभावित है। बैठक में आर्डिनेंस में रूसा को शामिल किए जाने का प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

विज्ञापन


इसी के साथ 7 मई को वित्त कमेटी की बैठक बुलाई गई है। विवि की अकादमिक और सामान्य प्रशासन शाखा पूरा मसौदा तैयार कर रही है। अब सिर्फ आधिकारिक तौर पर ईसी की बैठक की तिथि घोषित की जानी बाकी है। रूसा को आर्डिनेंस का हिस्सा बनाए जाने पर ही कानूनी तौर पर विवि इस डिग्री को छात्रों को दे पाएगा।
विज्ञापन


ऐसा होने पर ही छात्र रूसा की डिग्री से संबंधित पेश आने वाली किसी भी तरह की दिक्कतों और परेशानियों को लेकर कानूनी कार्रवाई करने में भी सक्षम होगा। एचपीयू के लिए पहले बैच के जून माह में पास आउट होने से पहले हर हाल में रूसा सीबीसीएस को आर्डिनेंस का हिस्सा बनाने की प्रक्रिया पूरी करनी ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब देखना यह है कि विवि इसमें किस हद तक सक्रियता दिखाता है। विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने माना कि कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक 10 मई को तय की गई है। रूसा सीबीसीएस को आर्डिनेंस में शामिल करने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखा जाएगा। जल्द ईसी की बैठक घोषित की जाएगी।

पहले बैच में पास आउट होंगे 2900 छात्र
शिमला। सीबीसीएस रूसा के तहत शुरू किए गए यूजी कोर्स के पहले बैच के सौ से अधिक डिग्री कॉलेजों में पढ़ रहे करीब 2900 छात्र जून में पास आउट होंगे। तीन मई से छठे अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं देंगे, जो जून तक चलेगी। इसके परिणाम घोषित होने से पहले नया सिस्टम आर्डिनेंस का हिस्सा बनाया जाना जरूरी है।

नए सिस्टम की हर प्रक्रिया मिलेगी आर्डिनेंस में
सीबीसीएस सिस्टम के तहत करवाए जा रहे यूजी कोर्स के प्रवेश से लेकर परीक्षा फार्म भरने, परीक्षा देने, सब्जेक्ट च्वायस, आंतरिक मूल्यांकन, सेमेस्टर अंत की परीक्षाओं के मूल्यांकन के साथ परीक्षा परिणाम घोषित करने की समयसीमा सहित हर कार्य की समयसीमा तय होगी। वहीं, विवि, कॉलेजों की जिम्मेदारी तक तय होगी। ऐसा करने पर ही छात्रों अब तक पेश आ रही हर समस्या से निजात मिल पाएगी।


ईसी में कुलपति को डिग्री मान्यता पर भी रखना होगा पक्ष
इस माह के अंत में संभावित ईसी की बैठक में कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी को अपने कहे मुताबिक यूजी डिग्री को मान्यता दिलवाने पर भी अपना पक्ष स्पष्ट करना पड़ेगा। पिछली ईसी ने कुलपति की अगुवाई में यूजीसी के समक्ष मामला उठा मान्यता दिलवाने की प्रक्रिया पूरी करने पर फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed