फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now parking fees will be charged in punjab university campus

ध्यान दें, वाहन लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी जाने से पहले पढ़ें खबर

Wed, 18 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
now parking fees will be charged in punjab university campus
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में दाखिल होने वाले बिना स्टीकर के सभी वाहनों को बुधवार से पार्किंग चार्ज अदा करना होगा। इसमें सभी दोपहिया वाहनों से प्रति वाहन 5 रुपये और चार पहिया से प्रति वाहन 10 रुपये वसूले जाएंगे। साथ ही वाहनों को गेट में एंट्री करते ही बनी पार्किंग में खड़ा करना होगा। स्टीकर वाले वाहनों को इसमें छूट रहेगी।

विज्ञापन


ई-रिक्शा की शुरुआत भी पीयू में बुधवार से ही हो रही है। यूटी एडवाइजर परिमल राय ई-रिक्शा का उद्घाटन करेंगे। पीयू वीसी प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर भी इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। ई-रिक्शा शुरू होने के बाद कैंपस में कहीं भी 10 रुपये में जाया जा सकेगा। पीयू के प्रवक्ता विनीत पूनिया ने बताया कि कैंपस में 7 प्वाइंट्स तय किए गए हैं, जहां पर ई-रिक्शा मिलेगी।
विज्ञापन


ई-रिक्शा यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की पार्किंग, फाइन आर्ट्स म्यूजियम के सामने, गर्ल्स हॉस्टल नंबर-4 और 5 की पार्किंग में, चिल्ड्रन पार्क सेक्टर-25, गर्ल्स हॉस्टल नंबर-6 सेक्टर-25 और डेंटल कॉलेज के पास मिलेंगे। पूनिया ने बताया कि स्टूडेंट्स शटल बस सर्विस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बस हर 15 मिनट बाद सभी रूट पर निशुल्क उपलब्ध रहेगी। यह बस रोज गार्डन से शुरू होकर विभिन्न डिपार्टमेंट के सामने से होती हुई डेंटल कॉलेज तक जाएगी। इसके बाद इसी रूट से वापस आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed