फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now online application will be accepted in delhi university

डीयू में अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन, दाखिले की दौड़ 25 मई से

Tue, 29 Mar 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Mar 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
now online application will be accepted in delhi university
दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्र 2016-17 में इस बार दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होने जा रही है। दरअसल, डीयू प्रशासन ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद करने की तैयारी में है। वहीं, इस बार 7-8 की बजाय 5 कट ऑफ ही आएंगी। दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 25 मई से 14 जून तक चलेगी। सोमवार को डीयू की दाखिला समिति की बैठक में इन पर चर्चा हुई। जिसमें लगभग-लगभग सभी मामलों पर सहमति बन गई है। अगली बैठक में अंतिम मुहर लगने की संभावना है।

विज्ञापन


बैठक में सुझाव आया कि बीते साल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सफल रही थी, ऐसे में इस बार प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन बनाया जाए। ऑनलाइन आवेदन के तहत फीस के लिए भी ऑनलाइन जमा कराने का प्रावधान रखा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के तहत सामान्य व ओबीसी को 100 रुपये का और एससी-एसटी को 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते साल भी प्रशासन ने पहले ऑनलाइन आवेदन ही शुरू करने का निर्णय लिया था लेकिन छात्र संगठनों के विरोध की वजह से ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन का विकल्प भी दिया गया था। भले ही प्रशासन ऑनलाइन आवेदन का विकल्प देने जा रहा हो लेकिन 20 हजार से अधिक प्रॉसपेक्टस प्रिंट कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच कटऑफ का सुझाव
बैठक में इस बार पांच कटऑफ ही जारी करने की सिफारिश हुई है। तर्क दिया जा रहा है कि हर साल सत्र शुरू हो जाता है और बाद तक लिस्ट आती रहती है। इस बार यह प्रयास है कि सत्र शुरू होने से पहले ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। पहली कटऑफ 22 जून तक जारी होने की संभावना है। हर कट ऑफ के बाद दाखिले के लिए तीन दिन मिलेंगे। मसलन पहली कट ऑफ 22 जून को आने पर दाखिले 22, 23 और 24 जून को होंगे।

छात्राओं को कटऑफ में छूट
छात्राओं को कटऑफ में मिलने वाली छूट इस साल भी जारी रहेगी। छूट देने वालों कॉलेजों को डीयू प्रशासन से मंजूरी लेनी होगी। इसके लिए कॉलेजों को 15 मई तक जानकारी देनी होगी। कॉलेजों को यह बताना होगा कि वह किस कारण से छात्रा को दाखिला दे रहे हैं।


ईसीए : ऑनलाइन पंजीकरण की सिफारिश
एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) के दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण होगा, हालांकि इसके लिए अभी क्राइटेेरिया और अन्य बातों पर चर्चा नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, समिति की अगली बैठक में शारीरिक शिक्षा, ईसीए दाखिले-स्पोर्ट्स दाखिले जैसे विषयों पर चर्चा होगी। एकेडमिक काउंसिल सदस्य डॉ. विनय कुमार ने बताया कि बैठक में इन मामलों को लेकर चर्चा हुई है। अगली बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed