फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now old question paper avliable on website

गुडन्यूज: वेबसाइट पर एक क्लिक में मिलेंगे पुराने प्रश्न पत्र

Sat, 21 May 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 21 May 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
now old question paper avliable on website
विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन पंजीकरण - फोटो : demo pic
सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज (जीसी-11) ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पुराने प्रश्न पत्रों का खास डाटा बैंक तैयार किया है। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट अब एक क्लिक में 2013-14 सत्र से अब तक के पुराने प्रश्न पत्रों को कालेज वेबसाइट gc11.ac.in पर देख सकते हैं। प्रश्न पत्रों को कालेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन करने वाला जीसी-11 नार्थ रीजन का पहला कालेज है। पिछले करीब छह महीने से पुराने प्रश्न पत्रों को डिजिटलाइज करने का प्रोजेक्ट चल रहा था।
विज्ञापन


कालेज के इस खास प्रोजेक्ट से पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) और एफिलिएटेड 190 कालेजों के करीब 3 लाख स्टूडेंट को सीधे तौर पर फायदा होगा। स्टूडेंट को पुराने प्रश्न पत्र ढूंढने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। कालेज ने 1958 के बाद लाइब्रेरी में रखी 1900 से अधिक डिग्री की जानकारी भी ऑनलाइन जारी कर दी है। ओल्ड स्टूडेंट कालेज लाइब्रेरी से डिग्री लेने के लिए संपर्क कर सकते हैं।  
विज्ञापन


इन विषयों के प्रश्न पत्र हुए ऑनलाइन 
जीसी-11 वेबसाइट पर पहले चरण में पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं(पीजी) एमए अंग्रेजी,पंजाबी, हिस्ट्री, एमपीएड, एमएससी केमिस्ट्री और एमएससी आईटी(पिछले चार सेमेस्टर) के प्रश्न पत्र ऑनलाइन कर दिए हैं। ग्रेजुएशन स्तर पर बीए, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीपीएड , बीएससी मेडिकल-नॉन मेडिकल, बीएससी बायोटेक और माइक्रोबॉयोलॉजी के पिछले 6 सेमेस्टर के प्रश्न पत्र अपलोड किए गए हैं। बीए आनर्स दूसरे और तीसरे वर्ष के प्रश्न पत्र भी वेबसाइट पर मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स ..
काफी स्टूडेंट पुराने प्रश्न पत्र की डिमांड करते थे। अब कालेज वेबसाइट पर पुराने प्रश्न पत्र अपलोड कर दिए गए हैं। हर सेमेस्टर के अंत में आगे भी यह काम जारी रहेगा। स्टूडेंट को डाउनलोड कर प्रिंट निकालने की सुविधा भी मिलेगी। पहली बार किसी कालेज ने स्टूडेंट को यह सुविधा दी है। 

रेणू ओबराय ,चीफ लाइब्रेरियन जीसी-11 चंडीगढ़ 
कालेज स्टॉफ ने कड़ी मेहनत से पुराने प्रश्न पत्रों का ऑनलाइन डाटा तैयार किया है। हमारे कालेज ही नहीं पीयू एफिलिएटेड सभी 190 कालेज स्टूडेंट को इससे फायदा होगा। लाइब्रेरियन और उनका पूरे स्टॉफ ने बिना किसी खर्च के इस प्रोजेक्ट को मुमकिन किया है।
प्रो.जेके सहगल, प्रिंसिपल जीसी-11 चंडीगढ़  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed