कर्नाटक मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के स्टूडेंट्स को नहीं जाना होगा अब बंगलूरू
- इस साल से देश के 10 शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा
- पंजीकरण की अंतिम तारीख 10 मई
- प्रवेश परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय सवाल जाएंगे पूछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के नामी मैनेजमेंट में कॉलेजों में दाखिले के लिए राजधानी के स्टूडेंट्स को बंगलूरू का चक्कर नहीं काटना होगा। इस साल पहली बार कर्नाटक मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (केमैट) लखनऊ में भी होगा।
हर साल राजधानी के हजारों स्टूडेंट्स केमैट में भाग लेते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए लखनऊ में सेंटर न बनने की वजह से उन्हें बंगलूरू जाना होता था।
केमैट ने उत्तर भारत के स्टूडेंट्स की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए इस साल से देश के 10 शहरों में प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें लखनऊ का भी नाम है।
लखनऊ के अलावा ये प्रवेश परीक्षा इलाहाबाद, नोएडा, नई दिल्ली, इंदौर, जयपुर, पटना, पुणे, रांची, कोलकाता, चेन्नई, बंगलूूरू, हैदराबाद, त्रिचुरापल्ली के नाम शामिल हैं।
प्रवेश परीक्षा में पूछे जाएंगे 120 बहुविकल्पीय सवाल
अभ्यर्थी शैक्षिक सत्र 2016-17 में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण डब्लूडब्लूडब्लूडॉटकेमैटइंडियाडॉटकॉम पर करा सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तारीख 10 मई है और पंजीकरण फीस 700 रुपये है।
20 मई से प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा में अच्छी रैंक पाने वाले स्टूडेंट्स को एमबीए, एमसीए, पीजीडीएम जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे।
परीक्षा का आयोजन करने वाले प्राइवेट पोस्ट ग्रेजुएशन कॉलेज एसोसिएशन के सचिव डॉ. एम प्रकाश ने कहा कि कर्नाटक के मैनेजमेंट कॉलेजों के प्रति उत्तर भारतीय स्टूडेंट्स के रुझान को देखते हुए यह फैसला किया गया है। इस साल प्रवेश परीक्षा 10 शहरों में होगी।